{"_id":"637a645da5ca5c6bc701adf7","slug":"doctor-aur-patient-ka-tota-farrukhabad-news-knp7293540132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला : कहीं डॉक्टर तो कहीं मरीजों का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला : कहीं डॉक्टर तो कहीं मरीजों का टोटा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला लगा। कई पीएचसी पर डॉक्टर न होने से फार्मासिस्टों ने मरीज देखे। तो कुछ पीएचसी पर डॉक्टर मरीजों के इंतजार में बैठे रहे।
शहर के चार व ग्रामीण क्षेत्र के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य मेले कुल 1498 मरीजों का इलाज किया गया। शहर के पीएचसी साहबगंज में दोपहर एक बजे तक कुल 12 मरीज पहुंचे। इनमें सर्वाधिक बुखार के मरीज थे। डॉ.अंजुला गोस्वामी ने जांच कराकर उन्हें दवाई दी। पीएचसी रकाबगंज में दोपहर 1.35 बजे सन्नाटा था। डॉ.शोभा सक्सेना ने बताया कि अब आये 20 मरीज दिखाकर दवा ले गये हैं।
पीएचसी भोलेपुर में 11.40 बजे एक भी मरीज मौजूद नहीं था। डॉ.श्वेता सिंह, सीएचओ अंजलि, के अलावा विजय लक्ष्मी व पूनम एक साथ बैठे थे। बताया गया कि चार मरीज दवा लेकर जा चुके हैं। यहां शाम तक कुल 15 मरीज पहुंचे। फार्मासिस्ट अखिलेश ने दवा दी तो एलटी विनय ने 7 मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
नहीं पहुंचे डॉक्टर, फार्मासिस्ट ने देखे मरीज
शमसाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलसरा में डॉक्टर न होने से फार्मासिस्ट नरेंद्र राजपूत व सीएचओ यक्ष शालिनी ने 70 मरीज देखे। इनमें सर्वाधिक खांसी, बुखार, जुकाम के मरीज थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग में डॉ.कल्पना कटियार, फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत, सीएचओ रूबी, शुभांगी, एएनम निर्मला मौजूद रहे। एलटी लोकेंद्र ने 17 लोगों की जांच की। कुल 27 मरीजों को दवा वितरण की गई।
349 मरीजों का किया गया उपचार
राजेपुर। क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 349 मरीजों का उपचार किया गया। कुल 101 मरीजों की जाचें हुईं। पीएचसी पिथनापुर में डॉक्टर न पहुंचने से फार्मासिस्ट प्रभाकर अग्निहोत्री ने 52 मरीजों को देखकर दवा दी। 12 मरीजों की जांच की गई। अमृतपुर में 137 मरीज पहुंचे। डॉ गौरव वर्मा ने मरीज देखे तो फार्मासिस्ट ज्ञान पाल ने दवा वितरित की। 22 मरीजों की जांच की गई। पीएचसी सबलपुर में 48, जिठौली में 54, सरह में 58 मरीजों ने दवा ली।
कम पहुंचे मरीज
मोहम्मदाबाद। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खिमसेपुर में 11.15 बजे तक मात्र दो मरीज आए थे। डॉक्टर सौरभ कटियार ने बताया की सर्दी बढ़ने से जुकाम के मरीज अधिक बढ़ेंगे। पीएचसी पर 10 डेंगू व 50 किट मलेरिया की उपलब्ध हैं। अभी तक किसी मरीज की डेंगू की जांच नहीं हुई। पीएचसी धीरपुर में 10.40 बजे तक कुल 8 मरीज पहुंचे। डॉ.राधा किशन बौद्ध ने बताया कि खांसी, जुखाम के ज्यादा आ रहे हैं। डेंगू जांच के लिए 10 किटें उपलब्ध हैं।