फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Doctor assaulted, police indecent

डॉक्टर से दबंगों ने की मारपीट, पुलिस से अभद्रता

Sun, 27 Dec 2020 09:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
Doctor assaulted, police indecent
मऊदरवाजा थाने में खड़े पीड़ित डॉक्टर व साथी। - फोटो : FARRUKHABAD
डॉक्टर से मारपीट, पुलिस से अभद्रता
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कार की सर्विस करवा कर हरदोई से कायमगंज जा रहे डॉक्टर को घेरकर दबंगों ने मारपीट कर दी। इस दौरान 21 हजार रुपये कीमत की घड़ी छीन ली और कार का साइड वाला शीशा भी तोड़ दिया। पुलिस दो दबंगों को थाने लेकर पहुंची, तो सत्तापक्ष के नेता का नाम लेकर आरोपियों ने पुलिस से भी अभद्रता की। रविवार दोपहर बाद दबंगों के पिता ने डॉक्टर से माफी मांगी। समझौता होने पर देर शाम पकड़े दोनों युवकों को छोड़ दिया गया।
कायमगंज के गांव दत्तूनगला निवासी डॉ. अरविंद कुमार वर्मा पुत्र नाथूराम वर्मा शनिवार देर रात हरदोई से कार की सर्विस करवाकर घर जा रहे थे। हतियापुर पेट्रोल पंप के पास बीच सड़क पर कई युवक खड़े थे। इस पर डॉक्टर ने कार रोक दी। युवकों ने कार को घेरकर लाइट बंद करने को कहा। वे कार खुलवाने लगे, तो डॉक्टर बाहर आ गए।
विज्ञापन

दबंगों ने डॉक्टर से मारपीट शुरू कर दी। उनके हाथ में 21 हजार रुपये कीमत की घड़ी छीन ली। कार को खोलने का प्रयास किया, मगर वह ऑटो लॉक थी। सरिया मारने से डॉक्टर का हाथ लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया और थाने ले आई। डॉक्टर भी हरीर देने थाने गए। दबंगों ने एक सत्ताधारी नेता का नाम लेकर थाने में पुलिस से अभद्रता की। हालांकि बाद में दोनों को हवालात में बंद कर दिया गया। रविवार सुबह कायमगंज से कई डॉक्टर थाने पहुंचे।

पीड़ित ने तीन दबंगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सूचना पर आरोपियों के पिता थाने पहुंचे और डॉक्टर से माफी मांगी। डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि देर शाम समझौता लिखकर दे दिया है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया, दो दबंग हिरासत में ले लिए थे, मगर प्रकरण में समझौता हो गया। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस के साथ अभद्रता की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed