{"_id":"66845c48e0168862e4022f04","slug":"doctor-and-womans-purse-stolen-in-lohia-hospital-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103312-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में डॉक्टर व महिला का पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में डॉक्टर व महिला का पर्स चोरी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद चोर सक्रिय हैं। लाइन में लगी महिला का थैला काटकर दो हजार रुपये भरा बैग चुरा लिया। इसके अलावा भीड़ से निकलते वक्त कार्डियोलॉजिस्ट की जेब से 800 रुपये निकाल लिए।
शहर के मोहल्ला कादरीगेट निवासी गीता, बेटी शिवानी को दवा दिलाने मंगलवार को लोहिया अस्पताल गई थीं। डॉ. प्रवीन कुमार के कमरे के बाहर महिला-पुरुषों की भीड़ थी। जब गीता लाइन में लगी थीं उसी समय किसी चोर ने हाथ में पकड़ा थैला काटकर उसमें रखा पर्स पार कर दिया। दवा लेने के बाद जब गीता ने थैला देखा, तो उन्होंने शिकायत सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी से की। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखा, मगर कोई सफलता नहीं मिली। गीता ने बताया कि वह पुलिस से शिकायत नहीं करना चाहती।
इसके अलावा अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनोज पांडेय सुबह करीब पौने 11 बजे मरीज देखने अपने कक्ष में जा रहे थे। बाहर मरीजों की भीड़ थी। उन्होंने बताया कि वह भीड़ से होकर अंदर गए। कक्ष के अंदर देखा तो पैंट की जेब में रखे कागज गायब थे। कागज के भीतर 800 रुपये भी रखे थे।