फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Do your job with all heart - DM

अपने काम को पूरे मन से करें-डीएम

Sun, 10 May 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 10 May 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Do your job with all heart - DM
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार
विज्ञापन
को लोहिया अस्पताल के सभागार में हुआ। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कहा कि अपने काम को पूरे मन से करें। इससे रिटायर होने के बाद पछतावा नहीं होगा।  जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने मां सरस्वती के चित्र के सामने  दीप जलाकर अधिवेशन का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि मुखिया के आदेशों का पालन न होने पर परिवार विघटित हो जाता है। कहा कि भूतकाल के पीछे मत चलें। भविष्य को

देखकर अपने कार्यों का निर्वाह करें। जानबूझ कर ड्यूटी पर न आना अक्षम्य अपराध है। फर्रुखाबाद में आने के बाद से ही शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग पर विशेष ध्यान दिया है। इन विभागों में किसी प्रकार की खामियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। इस मंच से कर्मचारी सकंल्प लें कि वह आज से ही अपने कर्तव्यों को सही तरीके से निर्वाह करेंगे। अच्छे कामों से ही पूरे देश और प्रदेश की आर्थिक उन्नति होती है। विरासत के मामलों की पहले बहुत शिकायतें आती थीं लेकिन अब काफी हद

तक कम हो गई हैं। प्रदेश महामंत्री शिववरन सिंह यादव ने कहा कि संगठन की समस्याओं के लिए सरकार के सामने अपनी बात रखी है।  सभी जगहों पर संगठन के चुनाव कराने के बाद जुलाई में आंदोलन की तैयारी की जाएगी। वेतन विसंगातियों के अलावा कर्मचारियों की अन्य समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। संचालन कर रहे अखिलेश अग्निहोत्री

ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान आंदोलन नहीं होता है। उन्होंने कहा कि लेखपालों के सम्मान में किसी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी । यहां  शेषनरायन सचान, चक्रसिंह यादव, राकेश सारस्वत, विजयबहादुर पाल, सुरजीत सक्सेना, सफदर हुसैन, राजेश अग्निहोत्री, शैलेश शुक्ला, मनोज श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, अफजल हुसैन, कौशलेंद्र सिंह राठौर,लक्ष्मीकांत, शाकिर हुसैन, नारायणी देवी, राजू दुबे, संजीव कुमार आदि  मौजूद रहे।
 
अखिलेश 14वीं बार अध्यक्ष
द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रदेश से आए महामंत्री शिववरन यादव, बरेली मंडल के सचिव एचएन मिश्रा, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश अवस्थी और संजीव मिश्रा की देखरेख में चुनाव हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से  जिला अध्यक्ष पद पर  अखिलेश अग्निहोत्री की ताजपोशी की गई। यह इनका 14वां कार्यकाल होगा।  आरसी गौतम तीसरी बार वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने। पंकज

शुक्ला को पहली बार मंत्री और  मयंक द्विवेदी को छठवीं बार संप्रेक्षक की जिम्मेदारी मिली।  प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने इन्हें जल्द कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए।  अधिवेशन में डीएम ने  राकेश सक्सेना, प्रतापनरायन दुबे, केके तिवारी, सुभाषचंद्र गुप्ता, एचसीएल हंस, प्रभुदयाल, चंद्रकांत दीक्षित समेत 15 कर्मचारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed