{"_id":"66ae75d74d76c95e38096fae","slug":"do-e-correction-on-manav-sampada-portal-by-31st-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-114144-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 31 तक मानव संपदा पोर्टल पर करें ई-करेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 31 तक मानव संपदा पोर्टल पर करें ई-करेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्देशित किया है कि 31 अगस्त तक मानव संपदा पोर्टल पर ई-करेक्शन कर लें।
डीआईओएस ने कहा कि प्रधानाचार्य सभी शिक्षकों व शैक्षणिक कर्मचारियों को निर्देशित करें कि वह लोग मानव संपदा पोर्टल पर ई-करेक्शन कर लें। शिक्षक व कर्मचारी अपनी निजी मानव संपदा आईडी से लॉगइन करके अपनी सर्विस बुक डाउनलोड कर हार्ड कॉपी में सर्विस बुक से संबंधित जो भी त्रुटियां हों, उन्हें संशोधित कर हॉर्ड कॉपी ऑफिस में जमा कराएं। शिक्षक व कर्मचारी सर्विस बुक से संबंधित प्रविष्टियां सही करा लें। डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वह लोग मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों व शैक्षणिक कर्मचारियों का ई-करेक्शन करवा लें।