{"_id":"6a5bc22be5c342854206641e","slug":"dm-reprimands-official-who-demanded-20000-for-land-measurement-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-145488-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पैमाइश के लिए मांगे 20 हजार, डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पैमाइश के लिए मांगे 20 हजार, डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
फोटो-12 कायमगंज तहसील सभागार में समस्याएं सुनतीं डीएम अंकुर लाठर व अन्य। संवाद
कायमगंज। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अंकुर लाठर की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पैमाइश में लापरवाही और रिश्वत मांगने के आरोप पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
गांव प्रेमनगर निवासी किरणलता पत्नी महेंद्र सिंह ने शिकायत की कि उनकी बहलोलपुर स्थित कृषि भूमि की कच्ची पैमाइश के लिए राजस्व निरीक्षक को 10 हजार रुपये दिए थे। अब पक्की पैमाइश के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की जा रही है। रुपये न देने पर दो वर्ष से पैमाइश लंबित है। कई शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। डीएम ने पेशकार और संबंधित राजस्व निरीक्षक को तलब कर कड़ी फटकार लगाई और प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई के निर्देश दिए।
कंपिल थाना क्षेत्र के नरायनपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को पक्की पैमाइश के बाद लगाए गए निशान विपक्षियों ने उखाड़ दिए, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। डीएम ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि राजस्व विभाग की मेड़बंदी और निशानदेही के बाद यदि कोई सरकारी आदेश की अवहेलना करता है या दबंगई दिखाता है तो उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
कमरुद्दीननगर निवासी श्रवण कुमार ने गांव में सड़क निर्माण में पुरानी ईंटें दोबारा लगाने और जल निकासी के लिए नाली न बनाए जाने की शिकायत की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 189 शिकायतें प्राप्त हुईं। 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील के पास जाम की समस्या पर डीएम ने ईओ नगरपालिका को अतिक्रमण हटाने तथा स्ट्रीट वेंडरों को वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ विनोद कुमार गौड़, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, एसडीएम अभिषेक वर्मा, प्रभारी तहसीलदार हर्षित सिंह, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।