{"_id":"5e78df398ebc3e72b024325c","slug":"dm-lashed-out-at-eo-for-litter-farrukhabad-news-knp552051383","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा न उठने पर डीएम ने ईओ की लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा न उठने पर डीएम ने ईओ की लगाई फटकार
विज्ञापन
शहर के क्षेत्र लकूला में लगा कूड़े का ढेर देखते डीएम, एसपी, ईओ नगर पालिका व अन्य।
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी ने सोमवार को शहर में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कई कलेक्शन सेंटर पर कूड़ा न उठाए जाने से उन्होंने नाराजगी जताई। एक सप्ताह में सुधार न होने पर ईओ को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक डा.अनिल मिश्र, एडीएम विवेक श्रीवास्तव व ईओ के साथ शहर में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था देखी। फतेहगढ़, आवास विकास, लकूला रोड, कादरीगेट, लालगेट से पक्कापुल तक जिलाधिकारी ने नालों की स्थिति देखी। इस दौरान लोगों ने शिकायत की कि कलेक्शन प्वाइंटों से नियमित कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है।
तीन-चार दिन बाद सफाई कर्मी कूड़ा एकत्र कर उठाते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने ईओ को फटकार लगाते हुए नियमित कूड़ा उठवाने और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक कार्यालय के सामने लकूला तिराहे पर लोहे की जाली लगवाने के साथ नाले की सफाई कराने को कहा। डीएम ने एक सप्ताह में सुधार न होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
तीन सफाई नायकों का वेतन रुका
कलेक्शन प्वाइंट से नियमित कूड़ा न उठाये जाने की बात सामने आने पर ईओ रश्मि भारती ने तीन सफाई नायकों का वेतन रोक दिया। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर निलंबन की चेतावनी दी गई है।
रिक्शा चालक व मजदूरों के बैंक खाते में आएंगे 1000
कारोना वायरस की महामारी को देखते हुए प्रदेश के कई जनपद लाकडाउन कर दिए गए। मेहनत-मजदूरी करने वालों के सामने रोजी-रोटी का संकट न आए इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिक्शा चालक, मजदूर व ठिलिया-खोमचा दुकानदारों को एक-एक हजार रुपये उनके खाते में भेजने की घोषणा की। ईओ ने बताया कि रिक्शा चालकों व मजदूरों आदि के बैंक खाता नंबर व विवरण संकलन के लिए कर्मचारियों की टीमें लगाई गई हैं। संबंधित व्यक्ति सीधे उनके कार्यालय में भी विवरण संबंधी प्रपत्र जमा कर सकते हैं।