फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM angry after seeing incomplete arrangements in Dhaighat fair

Farrukhabad News: ढाईघाट मेले में अधूरी व्यवस्था देख डीएम नाराज

Wed, 13 Nov 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
DM angry after seeing incomplete arrangements in Dhaighat fair
शमसाबाद। जिलाधिकारी व पुुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को ढाई घाट मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा स्नान व मेले की तैयारियां अधूरी देख नाराजगी जताई। मेले में घूम रहे अन्ना गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने ढाई घाट पर निरीक्षण के दौरान कहा कि गंगा के दोनों तटों पर तैनात किए गए गोताखोर, वोट, नाविक के नाम व नंबरो की सूची प्रदर्शित की जाए। जिलाधिकारी ने मेले में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था न देख नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि घूम रहे अन्ना पशु पकड़वाकर गोशाला भेजा जाए। एसडीएम को दोनों ओर तटों पर पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में बिक रहे खाद्य पदार्थों की एडीएम को खाद्य विभाग से जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानें व्यवस्थित तरीके से लगाने, रास्ते साफ रखने, स्वास्थ्य शिविर लगाने, एंबुलेंस तैनात रखने के लिए कहा। सभी घाटों पर अग्निशमन की व्यवस्था भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने शाहजहांपुर जिला पंचायत के जेई प्रमोद कुमार व इंजीनियर संजय सिंह से वाच टावर न लगे होने, पीएसी बोट न होने पर नाराजगी जताई। वहीं, रास्ता ठीक न होने से डीएम की कार 500 मीटर पहले से खड़ी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed