फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM accountant suspended on bribery

रिश्वत लेने पर डीएम ने लेखपाल को निलंबित किया

Wed, 18 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 18 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
DM accountant suspended on bribery
अमृतपुर तहसील में पीड़ितों की शिकायतें सुनते जिलाधिकारी अनुराग पटेल । - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद/अमृतपुर। तहसील दिवस में मंगलवार को लेखपालों की मनमर्जी और हर काम के लिए रुपये मांगने की शिकायतें सर्वाधिक आईं। डीएम ने एक लेखपाल को काम में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया और दो के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। उधर, सदर तहसील में शिकायतों का निस्तारण न करने पर एसडीएम ने सीएमओ, अधिशासी अधिकारी व श्रम प्रवर्तन अधिकारी के वेतन रोकने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम अनुराग पटेल की अध्यक्षता में अमृतपुर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इसमें गांव कड़क्का निवासी फिरोज खां की शिकायत पर उन्होेंने लेखपाल राजीव पांडेय को ग्रामसभा से हटाने के निर्देश दिए। फिरोज ने डीएम से पट्टे की पैमाइश के दौरान लेखपाल के रिश्वत मांगने की शिकायत कर रिकार्डिंग सुनाई। डीएम ने रुपये वापस कराकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने के एसडीएम को निर्देश दिए।
विज्ञापन


खरगपुर निवासी कल्याण ने डीएम से लेखपाल महेंद्र पांडेय की खसरा के नाम पर 50 रुपये लेने की शिकायत की। डीएम ने लेखपाल से ग्रामीण को तुरंत पैसे लौटाने के निर्देश दिए। हरसिंगपुर के बालिस्टर, जंगदेव, सर्वेश कुमार आदि ने लेखपाल राजकुमार की पट्टे की पैमाइश न करने की शिकायत की। कार्य में लापरवाही बरतने पर डीएम ने लेखपाल राजकुमार को निलंबित करने के एसडीएम को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राजेश कृष्ण, बीएसए संदीप चौधरी, सीएमओ डॉ. राकेश कुमार, जिला कृषि उपनिदेशक एके सिंह, डीएसओ हिमांशु द्विवेदी, डीपीआरओ ग्रीश चंद्र, तहसीलदार शेखआलमगीर आदि मौजूद रहे। वहीं सदर तहसील में एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 90 शिकायतों में से सात का निरस्तारण किया गया। विगत तहसील दिवसों में शिकायतों के  प्रार्थना पत्रों का निस्तारण न होने पर सीएमओ, नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी व श्रम प्रवर्तन अधिकारी के वेतन रोकने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में सीओ सिटी लेखराज सिंह, तहसीलदार आरपी चौधरी आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed