फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dividers should be removed as soon as the technical repair work of Ramganga bridge is completed.

Farrukhabad News: रामगंगा पुल की तकनीकी मरम्मत का काम पूरा होते ही हटाए डिवाइडर

Sat, 23 Dec 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dividers should be removed as soon as the technical repair work of Ramganga bridge is completed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजेपुर। रामगंगा पुल की तकनीकी मरम्मत के बाद से पुल पर लगाए गए डिवाइडर हटवा दिए गए हैं। पुल पर दोनों ओर से वाहनों का आवागमन शुरु करवा दिया गया। वाहनों के आवागमन के साथ मरम्मत का काम भी चलता रहेगा।
बरेली इटावा हाईवे पर रामगंगा पुल में कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गए थे। पुल के दोनों को की रेलिंग भी कई स्थानों पर टूट गई थी। जनपद शाहजहांपुर सेतु निगम की ओर से रामगंगा पुल पर मरम्मत का काम कराया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह पुल पर डिवाइडर लगाकर एक साइड का हिस्सा आवागमन के लिए रोक दिया गया था।
विज्ञापन

वाहनों को एक साइड से निकाला जा रहा था। इसके कारण पुल के दोनों ओर पर जाम लग रहा था। वाहनों को रोकने के लिए शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज पुलिस व राजेपुर पुलिस डबरी मोड़ पर तैनात थी। शनिवार को रामगंगा पुल पर तकनीकी काम पूरा होने के बाद डिवाइडर हटवाकर वाहनों का आवागमन दोनों ओर से शुरू करवा दिया गया। रामगंगा की पुल का मरम्मत का काम वाहनों के अवागमन के बीच चलता रहेगा। पुल की मरम्मत करवा रहे एक कर्मचारी ने बताया कि काम चलता रहेगा और वाहनों को अब रोका नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed