फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Divers rescue an elderly woman before she could jump into the Ganges.

Farrukhabad News: गंगा में छलांग लगाने से पहले वृद्धा को गोताखोरों ने बचाया

Sun, 12 Oct 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 12 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Divers rescue an elderly woman before she could jump into the Ganges.
फोटो-15, लोहिया अस्पताल में भर्ती ऊषा। संवाद
फर्रुखाबाद। गंगा में छलांग लगाने की फिराक में तेज रफ्तार से दौड़ रही वृद्धा को गोताखोरों ने पकड़ लिया। चौकी पुलिस ने महिला को देखा तो तेज बुखार होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का कहना है कि वह अपनी बीमारी से परेशान है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के पांचाल घाट गंगा किनारे शनिवार शाम करीब सवा चार बजे एक वृद्धा सीढि़यों से तेजी से गंगा की ओर दौड़ी। वहां मौजूद गोताखोरों ने घाट की सीढि़यों पर ही उन्हें पकड़ लिया। गोताखोर उन्हें बाहर लाए और चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। वृद्धा ने अपना नाम कोतवाली के मोहल्ला इस्माइलगंज सानी निवासी ऊषा (62) बताया।
विज्ञापन

बुखार होने से पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा ने बताया कि महिला ने अपने पुत्र का नाम देव बताया है। बताए गए नंबर पर संपर्क कर परिजनों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे। महिला का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अधीनस्थों को परिजनों को बुलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed