फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   District championship in inter district shooting competition

अंतरजनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता में चैंपियनशिप पर किया कब्जा

Sat, 12 Dec 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
District championship in inter district shooting competition
मेडल व ट्राफी के साथ निशानेबाज खिलाड़ी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। इटावा में हुई द्वितीय अंतरजनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने निशानेबाजी का बेहतर प्रदर्शन कर चैंपियनशिप हासिल की। 15 स्वर्ण, 17 रजत और 10 कांस्य पदक जीतककर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

इटावा में आठ से दस दिसंबर तक द्वितीय अंतरजनपदीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता हुई। इसमें अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनिल कुमार पाल के नेतृत्व में खिलाड़ी अपनी कला का प्रदर्शन करने गए थे।
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने 42 पदकों और चैंपियनशिप पर कब्जा किया। बलराम सिंह पाल ने दो स्वर्ण पदक, आर्यन सिंह ने एक स्वर्ण, प्रियांशु चतुर्वेदी ने एक स्वर्ण, दो कांस्य पदक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक कुमार ने एक रजत, गौरी चतुर्वेदी ने दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक पर कब्जा किया। दुर्गा ने एक स्वर्ण, एक कांस्य, आरती चतुर्वेदी ने एक स्वर्ण, ईश्वरदीन ने एक रजत, विजय शुक्ला ने एक स्वर्ण-दो रजत, नवीन यादव ने एक रजत, विकास माथुर ने एक स्वर्ण, योगेंद्र यादव ने दो स्वर्ण,एक रजत, वैभव पाल ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है।
शिववीर राजपूत ने एक रजत व एक कांस्य पदक पाया। कुलदीप पाल ने एक कांस्य, सुधांशु चतुर्वेदी ने एक रजत व एक कांस्य पदक पाया। अंकित पाल उर्फ सोनू ने एक कांस्य, आशीष पाल ने एक कांस्य, शिवम पाल ने एक रजत, शिवम पाल ने एक रजत, शोभित पाल ने दो रजत, रामू ने एक रजत पदक, विकास सोमवंशी ने एक स्वर्ण, दिव्यांशु मिश्रा ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता है।

अंकित कुमार पाल ने एक रजत, जितेंद्र पाल ने एक रजत पदक प्राप्त किया है। 42 पदक जीत कर लाने पर खिलाड़ियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed