{"_id":"4c0364b14da8fae66bd864ecff637de1","slug":"distributed-leaflets-in-protest-of-textile-park-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्सटाइल पार्क के विरोध में बांटे पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्सटाइल पार्क के विरोध में बांटे पत्रक
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपाई कुटीर उद्योग संघ ने पैदल मार्च कर टेक्सटाइल पार्क के विरोध में दुकानदारों और राहगीरों को पत्रक बांटे। पदाधिकारियों ने कहा कि टेक्सटाइल पार्क का कड़ा विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
टेक्सटाइल पार्क के विरोध में छपाई कुटीर उद्योग संघ के अध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को पैदल मार्च निकाला गया।
अंगूरीबाग, साहबगंज चौराहा, सधवाड़ा, नाला मछरट्टा, लोहाई रोड, चौक बाजार, घुमना बाजार, सुतहट्टी और साहबगंज चौराहा से पदाधिकारियों ने पैदल मार्च निकाल दुकानदारों और राहगीरों को पत्रक बांटे। अध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा ने चेतावनी दी कि अगर टेक्सटाइल पार्क का निर्माण कराया गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपाध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री, मंत्री जुबैर अंसारी, सचिव महेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दिनेश यादव, मुन्नालाल राजपूत, गौरव गुप्ता, प्रमोद पाल, नन्हें और चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन