फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   dispute in marriage

बरात में खाना को लेकर हुआ विवाद, लात-घूसे और कुर्सियां चली

Tue, 11 Feb 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
dispute in marriage
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। शादी समारोह में मांग के अनुसार छेना न देने पर विवाद हो गया। इसको लेकर घरातियों और बरातियों में लात घूंसे व कुर्सियां चलने लगीं। इससे बरात में भगदड़ मच गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के थाना कुसमरा के नगला आहीर निवासी रमेश चंद्र ने बड़ी पुत्री सीमा की शादी नवाबगंज के गांव नगला दमू निवासी राजाराम राठौर के पुत्र सचिन के साथ तय की थी और छोटी पुत्री रीता की शादी बबुरारा गांव निवासी संतोष के पुत्र अजय के साथ तय की थी। रविवार को एक गेस्ट हाउस में दोनों पुत्रियों शादी थी। सीमा की
विज्ञापन

बरात चढ़कर गेस्ट हाउस पहुंच गई। बरातियों ने भोजन शुरू कर दिया। तभी किसी ने कहा कि दूसरी बरात चढ़ जाए, तब भोजन किया जाए। एक बराती स्टाल पर गया और छेना खाने लगा। उसने एक के बाद दूसरा छेना मांगा तो स्टाल पर मौजूद व्यक्ति ने देने से मना कर दिया। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते घराती और
विज्ञापन
विज्ञापन

बराती आपस में लड़ने लगे। दोनों पक्ष के लोगों में लात-घूंसे और कुर्सियां चलने लगीं। इससे बरात में भगदड़ मच गई। इस झगड़े में बराती महावीर समेत दो लोग सिर में चोट लगने से घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर दरोगा सुबोध कुमार गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। तब शादी की रस्में पूरी हुईं। दरोगा सुबोध कुमार ने बताया कि खाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद दोनों लड़कियों की शादी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed