फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dispute between BJP leaders and Colonelganj outpost in-charge, BJP members surrounded the outpost

Farrukhabad News: भाजपा नेताओं व कर्नलगंज चौकी इंचार्ज में विवाद, भाजपाइयों ने चौकी घेरी

Fri, 22 Aug 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 22 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dispute between BJP leaders and Colonelganj outpost in-charge, BJP members surrounded the outpost
फर्रुखाबाद। वाहन चेकिंग को लेकर कर्नलगंज चौकी इंचार्ज का भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष से विवाद हो गया। बाइक का चालान करने पर दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। भाजपा नेता ने कर्नलगंज चौकी पर अभद्रता लगाने का आरोप लगाया। जानकारी मिलने पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कर्नलगंज चौकी घेर ली। फतेहगढ़ कोतवाल ने मौके पर पहुंचे। कर्नलगंज चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर सभी शांत हुए।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे हनुमान मंदिर भोलेपुर के पास कर्नलगंज चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह सिपाहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष रोहित कटियार अपने दोस्त अभिषेक राजपूत के साथ बाइक से गुजरे। चौकी इंचार्ज ने बाइक रोक ली। उन्होंने बाइक के कागज मांगे। रोहित कटियार ने अपना परिचय दिया तो चौकी इंचार्ज ने बाइक का चालान कर दिया। इस पर कर्नलगंज चौकी इंचार्ज व रोहित कटियार के बीच नोकझोंक होने लगी। सिपाहियों ने धक्का-मुक्की कर दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, शिवम दुबे, सुमित कुमार समेत कई भाजपाई कर्नलगंज चौकी पहुंचे और धरने पर बैठकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कर्नलगंज चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। जानकारी पर फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने चौकी इंचार्ज व सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा को कार्यकर्ताओं ने मोबाइल पर सूचना दी। उन्होंने कर्नलगंज चौकी इंचार्ज व सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की बात कही। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकरी चुराने के विवाद में दो गुट भिड़े, पांच घायल
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के मोहल्ला नाला मछरट्टा सुनार वाली गली निवासी राजीव कुमार का अपने पड़ोसी से बकरी चुराने को लेकर मनमुटाव चल रहा था। शुक्रवार शाम दोनों गुट आमने सामने आ गए। बकरी चुराने के आरोपियों ने रात करीब सवा नौ बजे राजीव (45) के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए भतीजे दीपक यादव (25), उनकी पत्नी उमा यादव (22), राजीव के पड़ोस में रह रहे दोस्त मदन से मिलने आए माधवपुर निवासी दीपक सिंह (18) समेत पांच लोग लहूलुहान हो गए। उमा यादव ने बताया कि आरोपी तमंचा, सरिया, लाठी-डंडों से लैस थे। उन्होंने बट मारकर घायल किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed