Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Disposal of objections to the electoral rolls of graduate and teacher sections on 16th

Farrukhabad News: स्नातक व शिक्षक खंड चुनाव की नामावलियों की आपत्तियों का निस्तारण 16 को

Mon, 08 Dec 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Disposal of objections to the electoral rolls of graduate and teacher sections on 16th
फर्रुखाबाद। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उप्र विधान परिषद स्नातक खंड के पांच और शिक्षक खंड के छह निर्वाचन क्षेत्रों की नए सिरे से नामावलियों का पुन: निर्धारण कार्यक्रम जारी कर दिया। आदेश में कहा कि निर्वाचन नामावलियों का आलेख प्रकाशन दो दिसंबर को कर दिया है। इसमें दावे तथा आपत्तियों के निस्तारण 16 दिसंबर को होना है।
विज्ञापन

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेश के बाद उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार दुबे एवं पूर्व जिला संयुक्त मंत्री सत्येंद्र सिंह सक्रिय हो गए। उन्होंने बताया कि यदि जनपद के किसी भी शिक्षक साथी का किसी भी कारण से शिक्षक निर्वाचन प्रारूप-19 भरकर जमा न किया गया हो, तो वह अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित करवा कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय फतेहगढ़ में 16 दिसंबर तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर तरह का संशोधन भी हो जाएगा। इसके साथ ही यदि स्नातक निर्वाचन प्रारूप-18 यदि किसी का न जमा हुआ हो, तो वह भी उसको पूर्ण कर स्नातक की मार्कशीट संलग्न करके जिला निर्वाचन कार्यालय में तुरंत जमा कर दे। निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन छह जनवरी-2026 को किया जाएगा। बताया कि यह फर्रुखाबाद जिला आगरा शिक्षक/ स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र में आता है। किसी भी शिक्षक को दिक्कत हो जो उनसे संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed