फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Disorganization in health fair, officers did not come out

Farrukhabad News: आरोग्य मेले में अव्यवस्थाएं, नहीं निकले अधिकारी

Mon, 08 Apr 2024 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Disorganization in health fair, officers did not come out
फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को आरोग्य मेले में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। कोई भी अधिकारी निरीक्षण करने नहीं निकला। एलटी ने होने से मरीज बिना जांच के ही लौटते रहे। कुल 1353 मरीजों को उपचार किया गया।
विज्ञापन


सीएचसी व पीएचसी पर लगने वाला आरोग्य मेला के नाम पर औपचारिकता पूरी की जा रही है। शहर के पीएचसी आईटीआई व नवदिया में डॉक्टरों ने मरीज देखे। एलटी न होने से किसी मरीज की जांच नहीं हो सकी। वहीं, बढ़पुर ब्लॉक की एक मात्र पीएचसी रमन्ना गुलजार बाग में गुलजार बाग में 34 मरीज पहुंचे। डॉ. ऋषिनाथ गुप्ता ने मरीज देखे तो फार्मासिस्ट अरविंद कुमार ने दवाई दी। यहां भी एलटी की तैनाती न होने से किसी मरीज की जांच नहीं हो सकी। एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह ने बताया कि कुल 1353 मरीजों का उपचार किया गया। इलेक्शन में गाड़ी लगा दिए जाने से वह निरीक्षण करने नहीं निकल सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed