फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Disabled returned without testing due to doctor not coming

Farrukhabad News: डॉक्टर न आने से बिना परीक्षण लौटे दिव्यांग

Tue, 12 Dec 2023 11:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
Disabled returned without testing due to doctor not coming
फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय में सोमवार को लगा दिव्यांग बोर्ड दिव्यांगों के लिए छलावा साबित हुआ। दोपहर डेढ़ बजे तक डॉक्टर न पहुंचने से अधिकतर दिव्यांग मायूस होकर लौट गए। जानकारी पर एसीएमओ ने दूसरे डॉक्टर को बुलाकर मौजूद दिव्यांगों का परीक्षण कराया।
विज्ञापन


दिव्यांग बोर्ड में तीन डॉक्टरों का पैनल बैठने का नियम है। स्वास्थ्य विभाग में दो वर्ष से ईएनटी सर्जन की तैनाती ही नहीं है। सोमवार को नेत्र सर्जन डॉ. मेघा सक्सेना दिव्यांग बोर्ड पहुंचीं और आंख से संबंधित दिव्यांगों का परीक्षण कर 13 आवेदनों पर रिपोर्ट लगाई। दोपहर करीब एक बजे वह चली गईं।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋषिकांत वर्मा ड्यूटी होने के बावजूद पहुंचे ही नहीं, जबकि लोहिया अस्पताल में उनके कक्ष के बाहर दिव्यांग बोर्ड में जाने का नोटिस लगा था। इससे सुबह 10 से एक बजे तक इंतजार के बाद अधिकांश दिव्यांग मायूस होकर लौट गए। जानकारी पर बोर्ड के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ.उमेश चंद्र वर्मा वहां पहुंचे और सीएमएस डॉ.राजकुमार गुप्त से डॉक्टर भेजने को कहा। सीएमएस ने आर्थो सर्जन डॉ. नीरज वर्मा को दिव्यांग बोर्ड भेजा। एसीएमओ डॉ.उमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि दूसरे डॉक्टर को बुलाकर दिव्यांगों का परीक्षण कराया गया। बोर्ड में कुल 55 दिव्यांगों के आवेदन आए। इसमें हड्डी रोग संबंधित 37 व आंख के 13 दिव्यांगों का परीक्षण हुआ। ईएनटी सर्जन न होने से दो दिव्यांगों को परीक्षण के लिए कानपुर रेफर किया गया। तीन आवेदन रिजेक्ट हुए, जबकि तीन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed