{"_id":"6626db54bafa835b85082554","slug":"disabled-people-got-water-toilet-remained-locked-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-110662-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दिव्यांगों को पानी मिला, शौचालय में लगा रहा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दिव्यांगों को पानी मिला, शौचालय में लगा रहा ताला
Tue, 23 Apr 2024 03:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय में सोमवार को लगे दिव्यांग बोर्ड में ईएनटी सर्जन न होने से आठ दिव्यांंग फिर परीक्षण के लिए कानपुर रेफर कर दिए गए। हालांकि हैंडपंप ठीक हो जाने से दिव्यांगों को पानी तो मिला, लेकिन शौचालय में ताला लगा रहा।
सीएमओ कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को लगने वाले दिव्यांग बोर्ड में पिछले तीन वर्ष से ईएनटी सर्जन न होने से बोर्ड ही अधूरा है। मार्च में शासन से जनपद मैनपुरी से ईएनटी सर्जन डॉ. नवनीत को स्थानांतरित किया गया, लेकिन अब तक उन्होंने योगदान नहीं दिया। इससे डॉ. नीरज वर्मा ने सुबह बोर्ड पहुंचकर हड्डी रोग से संबंधित 22 दिव्यांगों का परीक्षण कर रिपोर्ट लगाई। जबकि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा सक्सेना ने तीन दिव्यांगों का परीक्षण किया। ईएनटी सर्जन से संबंधित आठ दिव्यांगों को कानपुर रेफर कर दिया गया।
गर्मी में दिव्यांगों के लिए पानी की व्यवस्था न होने पर 16 अप्रैल के अंक में अमर उजाला ने सीएमओ कार्यालय परिसर में दिव्यांगों के लिए पानी और शौचालय का इंतजाम नहीं, शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसका सीएमओ ने संज्ञान लेकर परिसर में लगा हैंडपंप ठीक करा दिया। उन्होंने हैंडपंप से पानी निकालकर चेक भी किया। हालांकि शौचालय में ताला लगा होने से समस्या रही। अभी वाटर कूलर खराब होने से ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी। दिव्यांग बोर्ड में डॉक्टर व कर्मचारियों के लिए बने शौचालय में भी पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि हैंडपंप ठीक करा दिया गया। शौचालयों में पानी की आपूर्ति व वाटर कूलर भी शीघ्र ठीक कराया जाएगा।