फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dirt found at CHC, doctor missing at PHC

Farrukhabad News: सीएचसी पर मिली गंदगी, पीएचसी पर डॉक्टर नदारद

Thu, 04 Jan 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dirt found at CHC, doctor missing at PHC
फर्रुखाबाद। सीएमओ ने गुरुवार को निरीक्षण किया तो सीएचसी में गंदगी मिली, जबकि पीएचसी पर डॉक्टर ही गायब थी। लगातार गायब चल रहीं डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बढ़पुर ब्लाॅक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन का सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने निरीक्षण किया। वहां डिलीवरी रूम में व्यवस्थाएं अधूरी देख नाराजगी जताई। वार्डों व परिसर में गंदगी पाए जाने पर सीएमओ ने कर्मचारियों की फटकार लगाई। सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके बाद सीएमओ ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आईटीआई का निरीक्षण किया। वहां डॉ.आकांक्षा सक्सेना गायब थीं। पूछताछ में पता चला कि डॉक्टर अक्सर ड्यूटी से गायब रहती हैं। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि वह तीन बार पीएचसी का निरीक्षण कर चुके हैं, एक बार भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिलीं। डॉ.आकांक्षा सक्सेना के खिलाफ कार्रवाई के लिए वह वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed