फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dip despite ban, devotees gathered

रोक के बावजूद %पुण्य डुबकी% को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 01 Jun 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Dip despite ban, devotees gathered
कमालगंज के गांव जंजाली नगला के पास गंगा में स्नान करते लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
रोक के बावजूद लगाई डुबकी, उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

फर्रुखाबाद/कमालगंज। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को ही मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस पर्व पर सोमवार को रोक के बावजूद पुण्य डुबकी के लिए गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। फर्रुखाबाद में पांचाल घाट पर पड़ोसी जनपदों से भी गंगा भक्तों का सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया। लोग अपने वाहनों से परिवार के साथ गंगा तट पर पहुंचे और पवित्र जल में डुबकी लगाई। भक्तों ने गंगा तट पर यज्ञ भी किया। सत्यनारायण की कथा की।
लॉकडाउन के चलते प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रंगीरामपुर में दशहरा मेला का आयोजन रद्द कर दिया गया था। श्रंगीरामपुर तिराहे पर गांव के स्वयंसेवी कार्यकर्ता गुंजन तिवारी की टोली व पुलिस लोगों को भीड़ न बढ़ने के लिए रोक रही थी। इसके बावजूद लोग इधर-उधर से गंगा घाट पर पहुंचते रहे। कोरोना के भय पर श्रद्धा भारी पड़ी। बंदिशों के बीच गंगा दशहरा पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

गंगा तट पर कुछ दुकानदारों ने तखत डालकर प्रसाद आदि वितरण शुरू किया। जानकारी पर पुलिस ने तखत हटवा दिए। इस बार रोक के कारण कई श्रद्धालुओं ने श्रंगीरामपुर व अन्य परंपरागत घाटों के बजाय अपने गांव के सामने व आसपास गंगा तट पर पहुंचकर स्नान किया। कमालगंज के जंजाली नगला गांव के सामने गंगा तट पर भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह तीन बजे से ही श्रद्धा की डुबकी शुरू हो गई। रामलीला मैदान के सामने आयुष माहेश्वरी ने स्टाल लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया। सभासद सुमित औदीच्य ने शरबत का स्टाल लगाया। फतेहगढ़ के नवदिया में स्काउट गाइड के पदाधिकारी पुष्कर मिश्रा ने सोशल डिस्टेंस के साथ लोगों को भोजन के पैकेट बांटे।
चाचूपुर मोड़, मसेनी चौराहे पर भक्तों को रोका
संक्रमण से लोगों को बचाने की मंशा से सीओ समेत पुलिस अधिकारी पुल पर लोगों को गंगा स्नान न करने के लिए हाथ जोड़कर मनाते रहे। मसेनी चौराहे और चाचूपुर मोड़ पर भी गंगा स्नान की बात कहने वालों को रोक लिया गया। गंगा के दूसरी तरफ आठ बजे जब भीड़ उमड़ी, तो पुलिस के हौसले पस्त हो गए और एक तरफ खड़े होकर सभी को जाने दिया।

लोगों को गंगा तट पर किया जागरूक
फर्रुखाबाद। परियोजना अधिकारी निकारिका पटेल व गंगादूतों ने पांचालघाट गंगा तट पर पहुंच कर वहां आए श्रद्धालुुओं से घर में रहकर पूजा अर्चना करने और आवश्यक काम होने पर घर से निकालने की सलाह दी। गंगा तट पर अधिक भीड़ होने पर अगर कोई कोरोना संक्रमित हुआ तो अन्य लोग भी संक्रमित हो सकते है। इस दौरान सचिन, नीलम, आकृति, अनुज, हितेश, सुमित, आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed