फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DIG of police personnel in the inspection failure

डीआईजी के निरीक्षण में पुलिस कर्मी फेल

Sat, 27 Feb 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sat, 27 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
DIG of police personnel in the inspection failure
दो दिवसीय कार्यक्रम में आए डीआईजी एन चौधरी के निरीक्षण में अधिकांश पुलिस कर्मी फेल हो गए। परेड ग्राउंड में मार्चपास्ट के दौरान सलामी मंच के सामने से गुजरने वाले तीन दरोगा और एक दीवान सलामी देने में चूक गए। इस चूक की चारों पुलिस कर्मियों को मैदान का एक चक्कर लगाने की सजा भुगतनी पड़ी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अभिलेख अव्यवस्थित देख डीआईजी ने आरके को चेतावनी नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


कानपुर रेंज के डीआईजी एन चौधरी गुरुवार को दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत जिले में आए थे। शुक्रवार की सुबह डीआईजी ने पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। मार्चपार्ट कर सलामी दी गई। सलामी मंच के सामने से गुजरने के दौरान तीन दरोगा और एक दीवान सलामी देना भूल गए। यह देख डीआईजी ने नाराजगी जताई और चारों पुलिस कर्मियों से मैदान का एक चक्कर लगवाया। इसके बाद पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में आटा चक्की संचालक ने आरआई की शिकायत की। दोपहर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर अभिलेखों का निरीक्षण किया। पुराने निष्प्रयोज्य अभिलेखों को देखकर डीआईजी नाराज हुए।
विज्ञापन


डीआईजी के सवालों का जवाब पुलिस कर्मी नहीं दे पाए। डिस्पैच रजिस्ट्रर गलत बना होने पर नाराजगी जताई और सही से बनाने के निर्देश दिए। पुलिस रिकार्ड रुम शाखा प्रभारी आरके जय किशन निस्तारित हुए अभिलेखों की जानकारी नहीं दे सके। इस कारण आरके को डीआईजी ने चेतावनी नोटिस दिए जाने का आदेश दिया। पुलिस लाइन में पहुंच कर दोपहर में अपराध समीक्षा की। पत्रकार वार्ता मेें कहा कि कुछ कमियां मिली थी। जिनको सुधारने के निर्देश दिए है। इस दौरान एसपी राजेश कृष्ण, एएसपी राम भवन चौरसिया, सीओ कालूराम दोहरे समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूदरहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed