फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Diesel and petrol worth five crores sold in one day due to truck strike

Farrukhabad News: ट्रक हड़ताल से एक दिन में बिका पांच करोड़ का डीजल-पेट्रोल

Wed, 03 Jan 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Diesel and petrol worth five crores sold in one day due to truck strike
फर्रुखाबाद। ट्रकों की हड़ताल का असर डीजल-पेट्रोल पर इस कदर दिखा कि एक दिन में पांच करोड़ की बिक्री हो गई। देर रात तक पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लाइनें लगी रहीं। कोई बोतल और कट्टिया लेकर पहुंचा तो किसी ने पॉलिथीन में ही पेट्रोल भरवाया।
विज्ञापन


दो दिन चली ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल से मंगलवार दोपहर बाद नजारा बदल गया। हड़ताल अनिश्चतकालीन खिंचने की आशंका की सूचना मिलते ही चालकों ने वाहन लेकर पेट्रोलपंपों का रुख किया। इससे कई पंपों पर वाहनों की लाइनें देर रात तक लगी रहीं। वैसे बोतल में पेट्रोल देने पर भले ही प्रतिबंध हो, लेकिन लोगों और पंप कर्मचारियों पर इसका असर नहीं दिखा। इससे किसी ने बोतल तो किसी ने कट्टिया में पेट्रोल भरवाया। हद तो तब हो गई जब बढ़पुर स्थित पेट्रोल पंप एक व्यक्ति पॉलिथीन लेकर पहुंचा। पहले उसने अपनी स्कूटी की टंकी फुल कराई। इसके बाद पॉलिथीन में पांच लीटर पेट्रोल भरवाकर स्कूटी के आगे रख लिया। यह नजारा लोग देखते ही रह गए। पेट्रोल पंप पर भीड़ बढ़ने से पुलिस ने मोर्चा संभाला। अचानक डीजल-पेट्रोल की मांग बढ़ने और जरूरत से ज्यादा लेने का नतीजा यह रहा कि बुधवार सुबह कई पेट्रोलपंपों में न डीजल बचा और न ही पेट्रोल। इससे जरूरतमंदाें को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिले के 80 पेट्रोल पंपों पर प्रतिदिन औसतन करीब 35-40 हजार लीटर पेट्रोल और 60-70 हजार लीटर डीजल की बिक्री होती है। इसके सापेक्ष मंगलवार को करीब चार लाख लीटर डीजल और 1.50 लाख लीटर पेट्रोल की बिक्री हुई। इस हिसाब से 90.19 रुपये प्रति लीटर की दर से चार लाख लीटर डीजल की 3 करोड़ 60 लाख 76 हजार रुपये की बिक्री हुई, जबकि 97.01 रुपये प्रति लीटर की दर से 1.50 लाख लीटर पेट्रोल 1 करोड़ 45 लाख 51 हजार रुपये का बिका। डीजल-पेट्रोल की कुल 5 करोड़ 06 लाख 26 हजार रुपये की बिक्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ ने बताया कि बुधवार को पेट्रोलपंपों पर 15 टैंकर आ चुके हैं। डिपो से लगातार डीजल-पेट्रोल के टैंकर निकाले जा रहे हैं। इससे कोई दिक्कत आने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed