फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Diarrhaea spread in Pangi Nagla village, many sick

पंखी नगला गांव में फैला डायरिया, कई बीमार

Sat, 10 Aug 2019 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Diarrhaea spread in Pangi Nagla village, many sick
गांव पंखी नगला में ब्लड का सैंपल लेती डाक्टर की टीम। - फोटो : FARRUKHABAD
कटरी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके के गांव पंछी नगला में गंदगी के बीच जीवनयापन कर रहे कई ग्रामीण दूषित पानी पीने से डायरिया की चपेट में आ गए है। कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। चिकित्सा टीम ने गांव पहुंचकर दवा का वितरण किया और मलेरिया की संभावना पर ब्लड सैंपल लिए। डायरिया की चपेट में आए पांच मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पंखी नगला गांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। बारिश होने से गांव में हैंडपंपों के पास गंदा पानी भरा है। इससे हैंडपंप का पानी दूषित होने लगा है। दूषित पानी पीने से लोग बीमार पड़ने लगे है। गांव पंछी नगला में गलियों में गंदगी का अंबार लगा है। इससे मच्छर पनप रहे है।
विज्ञापन

शुक्रवार से लेकर शनिवार तक गांव में एक ही परिवार के दोदराम के 13 वर्षीय पुत्र सुनील, 8 वर्षीय पुत्र विपिन, राजपाल की 9 वर्षीय पुत्री शिवानी, उमेश की 19 वर्षीय पत्नी प्रियंका व 47 वर्षीय पातीराम दूषित पानी पीने से डायरिया की चपेट में आ गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में अन्य के बीमार होने की सूचना पर सीएचसी से डॉ सुनील वर्मा, फार्मासिस्ट केएम वर्मा, वीएसडब्लू रामनरेश टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम को गांव में गलियों व आम रास्ते पर गंदगी का अंबार मिला। बस्ती के बीच जलभराव मिला। हैंडपाइप गंदगी के बीच लगा मिला, जहां से पानी निकलने की कोई नाली नहीं थी।
डॉक्टर के मुताबिक हैंडपाइप के पास जलभराव से उसका पानी दूषित हो गया। टीम ने गांव उल्टी दस्त के मरीजों को दवा बांटी व 18 मरीजों में मलेरिया की संभावना पर खून का नमूना लिया। साथ ही कुएं व हैंडपाइप के आसपास क्लोरीन डाली।

सीएचसी में भर्ती सभी मरीज घर चले गए थे। इनमें से पातीराम की हालत बिगड़ने पर दोबारा भर्ती कराया गया है। डॉ अमरेश कुमार ने बताया गांव में टीम गई थी। उल्टी दस्त व हल्के बुखार बाले मरीजों को दवा दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed