फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dhanteras shopping during the day, then money chhoti diwali

दिन में धनतेरस की खरीदारी, फिर मनी छोटी दिवाली

Sun, 23 Oct 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras shopping during the day, then money chhoti diwali
फर्रुखाबाद। रविवार सुबह बाजार खुलते ही धनतेरस की खरीद शुरू हो गई। शाम तक लोगों ने बर्तन, सोने-चांदी के जेवर, खील-खिलौनों की खरीद की। सतरंगी लाइटों से भवन सज गए हैं। सराफा बाजार में चांदी के सिक्कों की बिक्री खूब हुई। बाजार में ई-रिक्शे घुसने से दिन में कई बार जाम लग गया। सूर्यास्त होते ही घरों के दरवाजों पर दीप जलाकर छोटी दिवाली मनाई गई। बच्चों ने पटाखे भी दागे।
विज्ञापन

लालगेट से बीबीगंज और रेलवे स्टेशन से नाला मछरट्टा तक खासी रौनक रही। लोग घरों से निकले और धनतेरस की खरीदारी कर रस्में पूरी कीं। शाम चार बजे के बाद लोहाई रोड स्थित बर्तन बाजार, सराफा दुकानों और झालरों, की दुकानों पर भीड़ रही। घुमना, लाल सराय, नेहरू रोड पर बेरोकटोक घुसे ई-रिक्शों, कारों की वजह से कई बार जाम लगा।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी अतुल रस्तोगी ने बताया कि अधिक आमदनी वाले लोगों ने ही जेवर खरीदे। अन्यथा अधिकांश सामान्य वर्ग के लोग चांदी का सिक्का पूजन के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं की बसों का टोटा
देश और प्रदेश के बड़े शहरों, आगरा, कानपुर, दिल्ली, जयपुर आदि से ट्रेनों और बसों से आए यात्रियों को गांवों तक जाने में खासी परेशानी हुई। बस स्टैंड पर सबसे ज्यादा यात्री शाहजहांपुर, हरदोई, कलान, मिर्जापुर व बदायूं जाने वाले दिखे। इन मार्गों की बस आते ही भर जाती थी। बसों की कमी की वजह से यात्रियों को परेशानी हुई।
खील सौ के पार, खिलौना स्थिर
खील कारोबारियों ने मौका देखते हुए शाम के वक्त खील सौ रुपये किलो में बेची। जबकि शनिवार को 80 रुपये किलो थी। खिलौने आज भी 80 रुपये प्रति किलो ही बिके। पूजन के लिए लोगों ने मिठाई भी खरीदी।
गणेश-लक्ष्मी के साथ खरीदा शगुन का झाड़ू
दिवाली पर घरों में गणेश लक्ष्मी का पूजन होता है। लिहाजा हर परिवार में इसकी खरीदारी की गई। धनतेरस और नरक चतुर्दशी को झाड़ू खरीदने का भी शगुन है। लिहाजा दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही।
दिवाली पूजन: दोपहर 3:10 से रात 9:10 बजे तक
ज्योतिषाचार्य योगीराज दबे ने बताया कि 24 अक्तूबर को दिवाली पूजन काल दोपहर में 3:10 बजे से शुरू होकर शाम 5:47 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम 7:14 बजे से रात 9:10 बजे तक अतिशुभ रहेगा। सूर्य ग्रहण के प्रभाव के चलते गोवर्धन पूजा व अन्नकूट 26 अक्तूबर को मनाया जाएगा। ग्रहण के सूतक काल के कारण भाईदूज का त्योहार 27 अक्तूबर को मनाना शुभ रहेगा।

सोने-चांदी के सिक्के, गहने और वाहनों की हुई खरीद
कायमगंज। कई साल बाद दूसरे दिन धनतेरस पर बाजार में धन की बारिश हुई। बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। सोने-चांदी के सिक्के, गहने और दोपहिया, चार पहिया वाहनों की खरीदारी हुई। बर्तन बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ रही। बर्तन व्यापारी अमित सेठ ने बताया कि धनतेरस पर स्टील, पीतल, तांबा आदि के साथ कुक वेयर उत्पादों की खूब खरीदारी हुई। बाइक एजेंसी मालिक पीयूष अग्रवाल ने कहा कि पेट्रोल और वाहनों की बढ़ती कीमतों का असर बाजार पर नहीं दिखा। खूब बिक्री हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed