फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Devotional winds with Ramkatha, Bhagwat and Rasleela

मेला में रामकथा, भागवत कथा और रासलीला की धूम

Mon, 22 Feb 2021 05:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
Devotional winds with Ramkatha, Bhagwat and Rasleela
रामकथा, भागवत और रासलीला के साथ भक्ति की बयार
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में साधु-संत जप, तप और ध्यान में लीन हैं। कहीं श्रीराम कथा, तो कहीं श्रीमद्भागवत कथाएं चल रही हैं। रासलीला की भी धूम है। चल रहे यज्ञ में वेदमंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी जा रहीं हैं। कल्पवासी परिवार सहित मेले का लुत्फ ले रहे हैं। मीना बाजार और मनोरंजन क्षेत्र में खासी भड़ उमड़ रही है।
पांचाल घाट पर आध्यात्मिक नगरी रामनगरिया के समापन में छह दिन शेष हैं। गंगा स्नान व मेलार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। मेला में सुबह से शाम तक धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। हर तरफ भक्ति की बयार बह रही है। साधु-संतों संग कल्पवासी भोर होते ही गंगा स्नान करके जप, तप, ध्यान कर ईश आराधना में मग्न हो जाते हैं। मेला क्षेत्र धार्मिक वातावरण से सुगंधित है। संतों के आश्रमों में कल्पवासी दान देकर पुण्य कमा रहे हैं।
विज्ञापन

आदर्श क्षेत्र में स्वामी सत्संग महाराज लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दे रहे हैं। प्रवचन सुनने पंडाल में सोमवार को भारी भीड़ उमड़ी। बच्चा बाबा स्वामी शिवस्वरूप महाराज के यहां प्रतिदिन शतचंडी महायज्ञ हो रहा है। जगह-जगह पूरे दिन धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इनमें भक्तजन बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरगदिया घाट आश्रम में बाबा विष्णु दास शाम को ठाकुरजी की पूजा अर्चना करते हैं और कल्पवासी आरती में शामिल होते हैं। प्रसाद लेकर राधा कृष्ण, राम-नाम का संकीर्तन करते हुए अपनी राउटी की ओर प्रस्थान करते हैं। जगह-जगह भंडारे के भी हो रहे हैं।
कल्पवास की महिमा का किया बखान
श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सोमवारपुरी महाराज श्रद्धालुओं को गंगा के तट पर एक माह के कल्पवास की महिमा का बखान करते हैं। मनोज भारती बाबा गुरु के यहां कामाख्या देवी का हवन पूजन शुरू हो गया है। इसमें काफी संख्या में लोगों ने आहुति दी।
मीना बाजार व मनोरंजन क्षेत्र में भीड़ से दुकानदार खुश
गांव व शहर से मेला देखने वालों की इन दोनों भीड़ उमड़ रही है। मनोरंजन क्षेत्र में झूला झूलने के लिए लोगों को काफी देर इंतजार करना पड़ रहा है। वहां लाउडस्पीकर पर दिन भर गाने बजते रहते हैं। बड़े झूले का आनंद भी लोग उठा रहे हैं। सर्कस और मौत के कुएं के खेल का भी लुत्फ ले रहे हैं। मीना बाजार क्षेत्र में भीड़ होने से दुकानदार के चेहरे पर खुशी है।
मेले में कूड़े के ढेरों से दुर्गंध
जिन स्थानों पर कल्पवासी साधना में लीन हैं, वहां कूड़े के ढेरों से दुर्गंध उठ रही है। ठेकेदार सिर्फ रास्तों की सफाई कर रहे हैं। सफाई व्यवस्था सही न होने से संतों में नाराजगी है। शिव राम आश्रम, विष्णु आश्रम, पांचवीं व छठी सीढ़ी के संतों का कहना है कि सफाई के नाम पर खानापूरी की जा रही है। सफाई ठेकेदार अफसरों और कुछ संतों की चाटुकारिता में लगा है।

अफसर जब मेले में भ्रमण करते, तभी सफाई कर्मी आगे-आगे सफाई करते हैं। कूड़े के ढेरों से उठ रही सड़ांध से लोग परेशान हैं। मेला रामनगरिया के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि मेला समापन की ओर बढ़ रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। इसी वजह से गंदगी ज्यादा हो रही है। ठेकेदार को सफाई करने के निर्देश दिए हैं। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed