{"_id":"5e25ab608ebc3e4b08726813","slug":"devotees-visit-bhajans-during-immersion-journey-farrukhabad-news-knp5395112112","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसर्जन यात्रा में भजनों पर झूमें श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसर्जन यात्रा में भजनों पर झूमें श्रद्धालु
विज्ञापन
कमालगंज रजीपुर के पास भजनों में झूमते श्रद्धालु।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 6
विसर्जन यात्रा में भजनों पर झूमें श्रद्धालु
अबीर-गुलाल की जमकर हुई बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। राजेपुर सरायमेदा गांव के होलिका स्थल पर चल रही श्रीमद्भागवत के समापन के बाद सोमवार को विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में सात ट्रैक्टरों पर श्रद्धालु सवार रहे। कई श्रद्धालु डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर नाचते-झूमते पैदल चल रहे थे। शृंगीरामपुर गंगा तट पर पहुंच कर कलश व अन्य अपशिष्ट पूजन सामग्री को पवित्र रेत में गाड़ कर विसर्जित किया गया।
राजेपुर सरायमेदा गांव में होलिका स्थल पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आचार्य आरती शास्त्री ने भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। भंडारे के बाद सोमवार दोपहर गांव से विसर्जन यात्रा का शुभारंभ हुआ। मुख्य मार्ग पर दिनारपुर रेलवे क्रासिंग से लेकर रजीपुर व शृंगीरामपुर मार्ग पर रास्ते भर युवाओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। रास्ते भर अबीर-गुलाल वर्षा कर राहगीरों को भी भक्ति के रंग में रंगा गया। राजाराम की अध्यक्षता में विसर्जन यात्रा निकाली गई। स्वराजवीर इंटर कालेज के शिक्षक निर्दोष, प्रताप सिंह, संतोष, रामनिवास, फूलसिंह आदि ने व्यवस्था की। निर्दोष ने बताया कि हर वर्ष माघ माह में गांव के होलिका स्थल पर विशाल श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाता है।