फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Devendra had not met his wife for six months

Farrukhabad News: छह माह से पत्नी से नहीं मिला था देवेंद्र

Mon, 19 Dec 2022 08:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Devendra had not met his wife for six months
फर्रुखाबाद। इनामी बदमाश देवेंद्र यादव की पत्नी लखनऊ में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। वह बच्चों को लेकर लखनऊ में रहती है। 10 महीने से उसकी पति से मुलाकात नहीं हुई थी। देवेंद्र का एक भाई सैफई के बड़े सपा नेता के साथ रहता है।
विज्ञापन

देवेंद्र के चार वर्ष का बेटा विधान और दो वर्ष की बेटी विधि है। पत्नी किरन उर्फ अंशू यूपीएससी की तैयारी कर रही है। वह बच्चों को लेकर लखनऊ में रहती है। देवेंद्र दिल्ली में रह रहा था।
विज्ञापन

करीब 10 महीने से किरन की देवेंद्र ने मुलाकात नहीं हुई थी। रविवार सुबह मायके वालों ने मुठभेड़ में देवेंद्र की मौत होने की खबर किरन को दी। इसके बाद वह लखनऊ से मायके चांदपुर पहुंची। शाम को कन्नौज जिले के सौरिख निवासी भाई संतोष पत्नी व परिजनों के साथ चांदपुर पहुंचे। संतोष ने बताया कि वह पांच भाई थे। एक भाई सैफई के बड़े सपा नेता के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस पर लगा था मोबाइल नंबर
लूट के मामले में पुलिस देवेंद्र की तलाश कर रही थी। उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा था। उसके दिल्ली से लौटने की भनक पुलिस को लग गई।
पुलिस का निशाना चूका
अपराधियों को सबक सिखाने के लिए पुलिस मुठभेड़ में घुटने से नीचे पैर की पिंडलियों में गोली मारती है। देवेंद्र को मुठभेड़ में घुटने में गोली लगी। अधिक खून बहने से उसकी हालत गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed