{"_id":"5f4be66e8ebc3e3d1850cce7","slug":"development-farrukhabad-news-knp5797540144","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रृंगीरामपुर में 50 लाख के विकास कार्य होंगे ,डीएम व विधायक ने बनाई रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रृंगीरामपुर में 50 लाख के विकास कार्य होंगे ,डीएम व विधायक ने बनाई रूपरेखा
विज्ञापन
श्रृंगीरामपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास बन रहे चबूतरे को डीएम को दिखाते विधायक। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। धार्मिक व पौराणिक नगरी श्रृंगीरामपुर में 50 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। रविवार को जिलाधिकारी ने भोजपुर विधायक के साथ श्रृंगीरामपुर पहुंचकर विकास कार्यों की रूपरेखा बनाई। प्राथमिक विद्यालय के पास धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए चबूतरा, शमशान घाट का सुंदरीकरण, अतिथि गृह निर्माण की योजना बनी।
भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री को श्रृंगी ऋषि की तपस्थली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया था। शासन ने 50 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह रविवार को भोजपुर विधायक के साथ श्रृंगीरामपुर स्थल गए। पूर्व महंत बाबा जगदीशानंद बाजपेयी के पुत्र व प्रधान प्रिया बाजपेयी के पति आशुतोष बाजपेयी से मुलाकात कर प्राचीन मंदिर देखा।
प्राथमिक विद्यालय के पास का स्थान बड़ा चबूतरा व सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए देखा। श्रृंगीऋषि मंदिर जाने के लिए एक रास्ते पर सीसी रोड व इंटरलॉकिंग, शमशान घाट का सुंदरीकरण, कपड़े बदलने का स्थान व एक अन्य टीन शेड डलवाने का कार्य तय किया गया। अतिथि भवन के निर्माण के लिए एसडीएम अनिल कुमार के निर्देशन में कानूनगो अजय यादव, लेखपाल अभय त्रिवेदी, महेश्वर सिंह की टीम से नापजोख कराई।
विज्ञापन
स्कूल के कायाकल्प को देख सचिव आलोक दुबे से जानकारी ली। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पहले पर्यटन विभाग की ओर से 50 लाख स्वीकृत किए थे। उससे सीसी रोड बनवाई जा रही है। दोबारा 50 लाख स्वीकृत हुए हैं। खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल, प्रभारी निरीक्षक अजयनारायण सिंह, किसान यूनियन अध्यक्ष दुर्गानारायन मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, प्रधान शेरपुर सराय, गजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह आदि भी रहे।