{"_id":"577fe2a84f1c1b646d7fadbe","slug":"detention-session-in-the-wall-with-a-seven-prisoners-escaped-nkb","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेशन हवालात की दीवार में नकब लगाकर सात बंदी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेशन हवालात की दीवार में नकब लगाकर सात बंदी फरार
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Fri, 08 Jul 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
बंदियों द्वारा हवालात की दीवार में लगाया गया नकब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल से न्यायालय पेशी पर लाए गए सात बंदी सेशन हवालात के शौचालय में नकब लगाकर फरार हो गए। पुलिस की मौजूदगी में फरार हुए इन बंदियों की सूचना पर महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने खोजबीन के दौरान एक को धर दबोचा, जबकि छह के बारे में कोई पता नहीं है। सभी बंदी चोरी सहित विभिन्न मामलों से संबंधित हैं। सेशन हवालात में नकब लगाने की चार साल के भीतर यह दूसरी घटना है।
जिला जेल से शुक्रवार को विभिन्न न्यायालयों में पेश करने के लिए 73 बंदियों को लाया गया था। इन सभी को सेशन हवालात में बंद करके अलग-अलग न्यायालयों में पेश किया जा रहा था।
इसी दौरान सात बंदियों ने हवालात के शौचालय में नकब लगा दिया। नकब लगाने के बाद भीमा पुत्र शिवराम निवासी श्याम नगर कालोनी फर्रुखाबाद, आनंद कुमार शर्मा पुत्र जयसिंह निवासी क्रिश्चियन इंटर कालेज के पीछे तलैया, विनोद पुत्र श्रीकृष्ण निवासी नरकसा, शनि कठेरिया पुत्र रामनिवासी निवासी मोहल्ला अमीन खां मऊदरवाजा, नीरज पुत्र रामदयाल निवासी दारापुर कलान जिला शाहजहांपुर हाल निवासी रेलवे क्रासिंग मऊदरवाजा फर्रुखाबाद, बबलू पुत्र विनोद निवासी सातनपुर पट्टिया, रवि उर्फ अभय प्रताप सिंह पुत्र ओमप्रताप निवासी भोपतपट्टी फरार हो गए।
विज्ञापन
मुल्जिमों के नकब लगाकर फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। इसी दौरान थाना मेरापुर से न्यायालय पेशी पर मुल्जिम को लाने वाला सिपाही वीरेंद्र सिंह और एसीजेएम कोर्ट में सिपाही जयवेंद्र सिंह ने भागे हुए बंदियों का पीछा किया और उन्होंने रवि को पकड़ लिया। बाकी की तलाश जारी है।
एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हवालात की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
.....................