फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Despite sterilization pregnant woman

नसबंदी के बावजूद महिला गर्भवती

Fri, 13 May 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Fri, 13 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Despite sterilization pregnant woman
शिकायत करती पीड़िता शालू और उसका पति राजीव गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
 स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही बरकरार है। इसका ताजा उदाहरण मोहल्ला बैजनाथ स्ट्रीट में देखने को मिला। यहां नसबंदी कराए जाने के बावजूद मानसिक रोगी महिला गर्भवती हो गई। महिला के पति का आरोप है कि जब उसने लोहिया अस्पताल में शिकायत की तो आनन-फानन में चिकित्सक ने उसका गर्भपात करा दिया। इससे पत्नी की मानसिक स्थिति फिर खराब हो गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बैजनाथ स्ट्रीट निवासी राजीव गुप्ता के मुताबिक उनकी पत्नी शालू गुप्ता मानसिक रोगी हैं। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। बीते दिनों उन्होंने पत्नी को मानसिक चिकित्सालय बरेली में दिखाया तो चिकित्सक ने पत्नी को गर्भवती न होने की सलाह दी॥  इस पर उसने 1 अप्रैल 2016 को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पत्नी की नसबंदी करा दी। पत्नी शालू के बैंक खाते में नसबंदी कराने के रुपये भी आ गए।
विज्ञापन


मगर लगभग एक माह बाद शक के आधार पर मोहल्ले में ही स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रकाबगंज में पत्नी को दिखाया तो वहां उसको गर्भवती बता दिया। इसके बाद वह पत्नी शालू को लेकर 5 मई 2016 को लोहिया अस्पताल गया और महिला सीएमएस से शिकायत की। 9 मई को महिला सीएमएस ने आनन-फानन में पत्नी का गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव गुप्ता का कहना है कि गर्भपात के बाद से उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति फिर खराब होने लगी। राजीव ने कहा कि शुक्रवार को वह मामले की शिकायत सीएमओ से करेगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगा। उसने आरोप लगाया कि नसबंदी के नाम पर अस्पताल में उससे 600 रुपये सुविधाशुल्क भी लिया गया।


इस बारे में सीएमएस शशिबाला का कहना है कि हो सकता है गर्भ पुराना रहा हो। कभी-कभी नसबंदी से पहले महिलाएं गर्भवती होती हैं। मगर उनको पता नहीं रहता। राजीव की पत्नी शालू का भी मामला ऐसा हो सकता है। इसी वजह से जांच में उसके गर्भवती होने का पता चला हो। फिर भी वह मामले की जांच करवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed