{"_id":"66da117e0f72af709b00c016","slug":"deputy-cmo-to-investigate-throwing-expired-medicines-worth-lakhs-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-115199-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लाखों की एक्सपायरी दवा फेंकने की जांच डिप्टी सीएमओ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लाखों की एक्सपायरी दवा फेंकने की जांच डिप्टी सीएमओ को
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शमसाबाद क्षेत्र के ढाईघाट पर गंगा की बाढ़ के पानी में लाखों रुपये की फेंकी गईं सरकारी एक्सपायरी दवाओं के मामले की जांच डिप्टी सीएमओ को सौंपी गई है। एसीएमओ ने शमसाबाद सीएचसी के फार्मासिस्ट को नोटिस देकर एक्सपायरी दवाओं का विवरण तलब करने के निर्देश दिए।
ढाईघाट पर बुधवार को गंगा के बाढ़ के पानी में बड़े स्तर पर सरकारी एक्सपायरी दवाएं मिली थीं। इसमें एंटी वायरल सीरप, ग्लूकोमीटर, स्टि्रप, क्लोरोट्रिमाजोल वैजिनल टैबलेट, वैक्सीन, इंजेक्शन व एजिथ्रोमाइसिन आदि जीवन रक्षक कीमती दवाएं शामिल हैं। इनकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। यह दवाएं कहां से फेंकी गईं, इसका बैच नंबर का मिलाने करने पता चलेगा।
हालांकि विभागीय अधिकारी शमसाबाद सीएचसी से दवाएं फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जांच डिप्टी सीएमओ डॉ.दीपक कटारिया को सौंपी है। जांच में स्थिति स्पष्ट होने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी बदले
फर्रुखाबाद। सीएचसी बरौन में सांसद मुकेश राजपूत ने मंगलवार को निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी दवाओं का जखीरा पकड़ा था। सीएचसी की व्यवस्थाएं भी बदहाल मिली थीं। इस पर सीएमओ ने नोडल अधिकारी से भी स्पष्टीकरण तलब किया था। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने सीएचसी बरौन के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ.दीपक कटारिया को हटाकर सीएचसी शमसाबाद का नोडल अधिकारी बनाया है। वहीं जिला प्रशासनिक अधिकारी निष्ठा श्रीवास्तव को सीएचसी बरौन का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)