{"_id":"6755ecbc3755f2506807de54","slug":"department-running-from-dmo-lucknow-expenditure-on-diesel-on-tour-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-118376-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डीएमओ लखनऊ से चला रहे विभाग, भ्रमण पर डीजल खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डीएमओ लखनऊ से चला रहे विभाग, भ्रमण पर डीजल खर्च
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला मलेरिया अधिकारी लखनऊ में रहकर ड्यूटी कर रहे हैं। पिछले चार दिन से वह अपने कार्यालय भी नहीं पहुंचे। इस दौरान भ्रमण के नाम पर वाहन का डीजल खर्च होने का खेल बदस्तूर जारी है।
सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित मलेरिया विभाग के कार्यों पर अक्सर जिलाधिकारी नाराजगी जताते हैं। पिछले दिनों जिलाधिकारी ने सभी का वेतन रोकने का भी आदेश दिया था। इसके बावजूद जिला मलेरिया अधिकारी(डीएमओ) लखनऊ स्थित घर पर बैठकर विभाग चला रहे हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डीएमओ चार दिसंबर की शाम को गए थे, तब से कार्यालय नहीं आए।
अक्सर वह सप्ताह दो दिन ही आते हैं और तीन से चार दिन की बगैर सूचना की छुट्टी पर रहते हैं। कई बार तो पूरे सप्ताह गोल हो जाते हैं। इसके बावजूद लॉगबुक पर भ्रमण के नाम पर डीजल भी वाहन में डलवाया जा रहा है। इस संबंध में विभाग के लिपिक ने पूछताछ में बताया कि लॉगबुक डीएमओ अपने अंडर में रखते हैं। उनकी अलमारी में ताला लगा रहता है। जबकि लॉगबुक पटल प्रभारी लिपिक के पास रहनी चाहिए।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी नौशाद अली ने फोन पर बताया कि विभागीय बजट पास करवाने के लिए वह लखनऊ में हैं। सोमवार को कार्यालय आएंगे। वाहन तो कोई न कोई अधिकारी चला ही रहा है। तो डीजल भी खर्च होता है।
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि बिना बताए गायब रहने के मामले में जिला मलेरिया अधिकारी से जवाब मांगा जाएगा।