फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dense fog and clouds increase chill

घना कोहरा और बादलों से बढ़ी ठिठुरन

Sat, 12 Dec 2020 05:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Dense fog and clouds increase chill
शमसाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग से कोहरे के बीच गुजरते बाइक सवार। - फोटो : FARRUKHABAD
घने कोहरे और बादलों से बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बादलों के बीच घना कोहरा छाने से ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार को दोपहर तक सड़कों पर वाहन काफी धीमी गति से चले। शाम ढलते ही फिर कोहरे की चादर छा गई। बादलों से किसानों ने आलू की फसल में झुलसा रोधक दवा छिड़कना शुरू कर दी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया।
दो दिन से घना कोहरा छाने से दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। शनिवार सुबह से 50 मीटर दूर तक का दिखाई नहीं दे रहा था। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। चालक वाहनों को धीमी गति से चलाने को मजबूर हो गए। शहर में लोग कागज और पन्नी जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे।
विज्ञापन

गांवों में लोग अलाव के आसपास बैठने को मजबूर हो गए। तेजी से गिरते तापमान के चलते लोगों को दिक्कतें होने लगीं। बादल छाने से सबसे ज्यादा किसान चिंतित हैं। आलू की फसल में झुलसा लगने की आशंका सताने लगी है। आलू में झुलसा रोधक दवा डालना भी शुरू कर दिया है। साथ ही फसल की सिंचाई भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज चार डिग्री और लुढ़केगा पारा
कड़ाके की सर्दी के दिन आने ही वाले हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 14 डिग्री रहने के बाद शनिवार को पारा लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को ठिठुरन और बढ़ने की आशंका है। अधिकतम तापमान में एक फीसदी की बढ़ोतरी होकर 24 और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की कमी आएगी। नौ डिग्री के करीब तापमान रहने की संभावना है।

रैन बसेरा में कम पड़ रहे संसाधन
नगर पालिका ने रोडवेज बस स्टैंड पर रैन बसेरा शुरू किया है। इसमें स्थान और संसाधन की कमी पड़ रही है। ट्रेन बंद होने से बड़ी संख्या में यात्री यहीं पहुंचते हैं। रात में बसें न मिलने से उनके सामने रात गुजारना मजबूरी है। लिहाजा खुले बरामदे में जमीन पर पतली चादर और शॉल में ठिठुरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed