फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dense clouds in the morning, cool with drizzle, later humidity

Farrukhabad News: भोर में घने बादल रिमझिम बारिश से ठंडक, बाद में उमस

Sat, 11 May 2024 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dense clouds in the morning, cool with drizzle, later humidity
फर्रुखाबाद। शनिवार तड़के अचानक तेज पुरवा हवाओं से साथ घने बादल छा गए। कुछ देर हुई रिमझिम बारिश से ठंडक ने गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि बाद में खिली चटख धूप से उमस ने दिक्कतें पहुंचाईं। हवा व पानी से खेतों में पड़ी गेहूं की फसल व भूसा को खासा नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

शनिवार तड़के तेज हवाएं चलने के बाद आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद करीब आधा घंटा तक रिमझिम बारिश होती रही। हवा और बादलों ने ठंडक का अहसास कराया। लोग हवाओं का लुत्फ लेने छतों और बाहर निकले। हालांकि करीब 10 बजे चटख धूप खिलने से उमस ने लोगों को दिक्कत पहुंचाई।
विज्ञापन

हवाओं और बारिश से ग्रामीण क्षेत्र में खेतों में कटे पड़े गेहूं और भूसा उड़ने तथा भीगने से किसानों को खासा नुकसान हुआ। गनीमत रही कि कम बारिश हुई, इससे पालेज के किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के रोडवेज बस अड्डा के सामने, ढुइया समेत कुछ निचली गलियों और ग्रामीण क्षेत्र में किचकिच होने से दिक्कत हुई। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed