{"_id":"5f7df4da8ebc3e9bb02fdc3f","slug":"demonstration-of-people-troubled-by-broken-road-open-manhole-farrukhabad-news-knp5870962117","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी सड़क, खुले मेनहोल से परेशान लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी सड़क, खुले मेनहोल से परेशान लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन
नाला मछरट्डटा स्थित गुदड़ी रोड पर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : FARRUKHABAD
टूटी सड़क, खुले मेनहोल से परेशान लोगों का प्रदर्शन
फर्रुखाबाद। टूटी सड़क, खुले मेनहोल और दोपहर तक कूड़ा न उठने से परेशान मोहल्ले के लोगों ने बुधवार को युवा व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के बैनर तले प्रदर्शन किया। कहा कि नगर पालिकाध्यक्ष को परेशानी दिखाई नहीं देती। नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में मोहल्ले के लोग नाला मछरट्टा-गुदड़ी रोड पर एकत्रित हुए।
महिला, पुरुष और बच्चों ने खुले मेनहोल, सड़कों पर गड्ढे, कूड़े के ढेरों के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि एक बजे तक कूड़ा नहीं उठाया गया, इससे ज्यादा और क्या मनमानी हो सकती है। पदाधिकारियों ने कहा कि पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने चुनाव जीतने के बाद जनता से दूरी बना ली। ऐसी पालिकाध्यक्ष को कोई भी दोबारा पसंद नहीं करेगा। यदि रोड का शीघ्र ही निर्माण शुरू नहीं किया गया, तो जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर सलमान खान, बंटू खान, मोहम्मद अंजू, दुलारे खान सहित अन्य रहे।
बोर्ड में रोड पास, जल्द होगा टेंडर
पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि जिस रोड को बनवाने की मांग की जा रही है, उसका प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में पास हो चुका है। शीघ्र ही टेंडर भी होने वाला है। टेंडर होते ही नाला मछरट्टा से पक्के पुल तक रोड बन जाएगी। जनता की परेशानी, उनकी परेशानी हैं। जिनका कोई व्यापार नहीं वे व्यापारी नेता बन रहे हैं। इनकी मंशा ठीक नहीं है।