फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Demonstration of lawyers on various problems in Tehsil

Farrukhabad News: तहसील में विभिन्न समस्याओं पर वकीलों का प्रदर्शन

Wed, 22 May 2024 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 22 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of lawyers on various problems in Tehsil
कायमगंज। वकीलों ने तहसील कार्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर 20 सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम को दिया। मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन


रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीडी यादव की अध्यक्षता में वकीलों की बैठक हुई। इसमें तहसील के विभिन्न पटलों पर आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद सभी अधिवक्ताओं ने परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित 20 सूत्री मांग-पत्र एसडीएम यदुवंश कुमार को दिया।
विज्ञापन

कहा गया कि मृतक व्यक्तियों के नाम दर्ज चले आ रहे हैं। रियल टाइम खतौनी में लेखपालों द्वारा अंशों का सही निर्धारण नहीं किया जा रहा है। खतौनी में दर्ज आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय भूमि दर नहीं किया जा रहा है। बंटवारे की फाइलों में समय से कागज दाखिल नहीं हो रहे। राजस्व निरीक्षकों ने मेड़बंदी की करीब 1000 फाइलों को खारिज कर दिया। इनमें आदेश हुआ है, उनका क्रियान्वयन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारा 38 की फाइलों में समय से रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही है। बहस के बाद फाइलों में 14 दिन बाद तक आदेश नहीं होता। नाबालिग बच्चों के संरक्षक द्वारा जमीन का बैनामा करने के बाद अमल दरामद न हो पा रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में कई ज्ञापन दिए गए, मगर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। अगर ऐसा ही रहा तो सभी वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल कर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान बार सचिव अवनीश गंगवार, फहीम खां, कैलाश आर्य, जुनैद खां, अनोखेलाल शाक्य, सुदेश, विमल, माधव शुक्ला, अनीश खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed