{"_id":"9554f46901fdcfd787db9bd9b38ebdc9","slug":"demonstration-hindi-news-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन कर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन कर लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। विभिन्न समस्याओं को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन तहसील तिराहे पर जाम लगा दिया। आंगनबाड़ी संघर्ष एवं उत्थान समिति के अध्यक्ष के समझाने पर कार्यकत्रियों ने जाम खोला। कार्यकत्रियों ने कहा कि जल्द ही समस्याओं का समाधान न हुआ तो सांसद और विधायक का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विभिन्न समस्याओं को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आंगनबाड़ी संघर्ष एवं उत्थान समिति और आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका संघ के बैनर तले सदर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकत्रियां टाउनहाल तिराहे पर पहुंचीं और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
कार्यकत्रियों का कहना था कि केंद्र सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकत्रियों की ड्यूटी तो टीकाकरण, बीएलओ आदि में लगा दी जाती है लेकिन उसका मानदेय नहीं दिया जाता है। कार्यकत्रियों ने मांग की कि उनका मानदेय 15 हजार रुपये किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि शीघ्र ही उनकी मांगें न मानी गईं तो सांसद और विधायक का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन के बाद कार्यकत्रियों ने तहसील तिराहे पर जाम लगा दिया। आंगनबाड़ी संघर्ष एवं उत्थान समिति के अध्यक्ष ने कार्यकत्रियों को समझाकर जाम खुलवा दिया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष प्रीती गुप्ता, भारती सिंह, मनोरमा, पुष्पा कटियार, सोमवती, लता, अनीता, साधना, सुनीता कठेरिया, दुर्गेशप्यारी, सीता पांडेय, सुनीता वर्मा, रजनी वर्मा, मीना, विजयलक्ष्मी, गीतारानी, गुड्डी देवी, अर्चना, नीलम चौहान, रूबीना खान, रजनी यादव, अनीता, मंजूबाला और प्रेमसिया आदि मौजूद रहीं।