{"_id":"5df3952e8ebc3e87f34d760a","slug":"demonstrated-protest-against-citizenship-amendment-bill-farrukhabad-news-knp531883577","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : FARRUKHABAD
केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए नागरिक संशोधन विधेयक के विरोध में शुक्रवार शाम जमीयत उलमा के बैनर तले मुस्लिम समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित 6 सूत्री ज्ञापन एएसडीएम को सौंपा। इसमें विधेयक समाप्त किए जाने की मांग की।
जमीयत उल्मा के केंद्रीय मंडल उपाध्यक्ष मौलाना अब्दुर रब काशमी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोग एकत्र होकर शाम को कलक्ट्रेट पहुंचे। हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय घेरे खड़े मुस्लिम समाज के लोगों से एएसडीएम सुनील यादव ने पहुंचकर ज्ञापन लिया।
इसमें जमीयत उलमा-ए-हिंद के सदस्यों ने नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 की निंदा करते हुए विधेयक से धर्म के आधार पर विभाजन करने का आरोप लगाया। 6 सूत्री ज्ञापन में कहा कि इस विधेयक से शांतिपूर्ण माहौल में खलल पड़ेगा। इसका वह डटकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने राष्ट्रपति से विधेयक रोकने की अपील करते हुए संविधान की मूल संरचना नष्ट न किए जाने की मांग की। इस दौरान डॉ.जुबैर अहमद, हाफिज इरशाद, मौलाना जुल्फकार, मुमताज, मो.वसीम, शिवली, अयाज सहित काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्र रहे।
इसके अलावा ऑल इंडिया मजलिस-ए-एत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिलाध्यक्ष हाफिज मोहम्मद अकरम के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एएसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें नागरिकता संशोधन विधेयक पारित न किए जाने की मांग की। जान मोहम्मद कादरी, जैनुलजान, अयान, जाबेद, अब्दुल माजिद आदि मौजूद रहे।
प्रसपा जिलाध्यक्ष अनस सिद्दीकी, विश्वास गुप्ता, डॉ.अकरम शेख, चांद खां कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचे। सभागार के बाहर गेट पर हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर नागरिता संशोधन विधेयक के विरोध में प्रदर्शन किया। शाम करीब 3.50 बजे अतिरिक्त एसडीएम सुनील यादव को सौंपे ज्ञापन में कहा कि पहले से लागू आर्टिकल 14 देशवासियों का मूल अधिकार है। भाजपा ने नागरिकता संशोधन विधेयक लाकर देश को विषम स्थिति में खड़ा कर दिया।
जो संविधान का खुला उल्लंघन है। देश में रह रहे अल्पसंख्यकों में भय का माहौल पैदा किया जा रहा है। उन्होंने इस बिल को रद किए जाने की मांग की। अरीब खान, संजू गुप्ता, शानू खान, खुर्शीद अहमद खान आदि मौजूद रहे।