{"_id":"69ac20fea5128e7d8efb85b88baa42c1","slug":"demand-of-stoppage-of-long-rout-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे रूट की ट्रेनों के ठहराव की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे रूट की ट्रेनों के ठहराव की मांग
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 02 Dec 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबी रूटों की ट्रेनों के ठहराव की आवाज एक बार फिर उठने लगी है। मंगलवार को व्यापारियों व सामाजिक संगठनों ने पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने मांग की कि उत्सर्ग एक्सप्रेस समेत लंबे रूटों की ट्रेनों का ठहराव फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर किया जाए।
जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि फतेहगढ़ में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय, सेना की तीन रेजीमेंट आरआरसी, सिखलाई और टीए रेजीमेंट है।
रोजाना हजारों यात्री फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेनों पर यात्रा करते हैं। लेकिन यहां उत्सर्ग एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस, गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस और कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस आदि लंबी रूटों की ट्रेनें नहीं रुकती हैं।
विज्ञापन
फतेहगढ़ के यात्रियों को मजबूरन छह किलोमीटर दूर फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है। कई बार रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबी रूटों की ट्रेनों के ठहराव की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इसके साथ ही प्लेटफार्म संख्या 2 पर टिनशेड डलवाने, प्लेटफार्म 1 से प्लेटफार्म 2 तक आने-जाने के लिए ओवरब्रिज बनवाए जाने, लघुशंका घर का निर्माण कराए जाने, भोलेपुर क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनवाने आदि मांगें उठाई गईं। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान न किया गया तो वह लोग अनिश्चितकालीन अनशन, धरना-प्रदर्शन और रेल रोको आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन देने वालों में यदुनंदन गोस्वामी, सत्यपाल सोमवंशी, पुन्नी शुक्ला, मोहित गुप्ता, अब्दुल रहमान, संतोष गुप्ता, तनु कुदेसिया, दीपक राठौर, गोपाल, रजनीश कुमार, प्रदीप कुमार, बनारसी गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, महेंद्र कुमार, राममुरारी शुक्ला, राहुल सक्सेना, एएच नियाजी, सुमितराय और गोपालकृष्ण आदि शामिल रहे।