फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Demand for regular opening of markets on the other side of the railway line

रेलवे लाइन के दूसरी ओर नियमित बाजार खुलवाने की मांग

Tue, 04 Aug 2020 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Demand for regular opening of markets on the other side of the railway line
कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर खड़े व्यापारी। - फोटो : FARRUKHABAD
रेलवे लाइन के दूसरी ओर बाजार नियमित खुलवाने की मांग
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। भोलेपुर स्थित रेलवे लाइन के दूसरी ओर बाजार की दुकानें नियमित खुलवाने की मांग की गई। इस संबंध में व्यापारियों ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर स्थिति देखने के बाद पुलिस को निर्देशित करने को कहा।
कोरोना महामारी के बीच शहर में चार दिन सड़क के एक ओर रोस्टर के हिसाब से दुकानें खोलने के निर्देश हैं। जबकि बुधवार को सड़क के दोनों ओर बाजार खुलवाया जा रहा है। शनिवार व रविवार को दो दिन की साप्ताहिक बंदी घोषित है। भोलेपुर के सतीश चंद्र, अजय कुमार, रोहित यादव, मोहित, अनुराग सहित करीब 24 से अधिक व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर व्यापारियों ने कहा कि रेलवे क्रासिंग के आगे सड़क के एक ओर ही दुकानें हैं। जबकि दूसरी ओर रेलवे लाइन है। सड़क के एक ओर पूरा बाजार होने के बावजूद यहां रोस्टर के हिसाब से दुकानें खोलने को कहा जा रहा है, जो उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उन लोगों को बेवजह परेशान करती है। व्यापारियों ने सड़क के दूसरी तरफ दुकानें न होने से नियमित बाजार खुलवाने का आदेश देने की मांग की। हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें मौके की स्थिति देखने के बाद निर्णय लिए जाने का आश्वासन ि दया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed