{"_id":"635d70e9dc79bd55b36f0d9a","slug":"demand-for-jewellery-buffalo-in-dowry-farrukhabad-news-knp7255671109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दहेज में जेवर व भैंस की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरह निवासी पूनम की 14 जून 2021 को राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव पिथनापुर निवासी संदीप के साथ शादी हुई थी।
आरोप है कि ससुरालीजन विवाह के कुछ दिन बाद भी दहेज में सोने की चेन, अंगूठी व भैंस की मांग कर पूनम को प्रताड़ित करने लगे।
जानकारी होने पर पूनम के भाई व अन्य लोगों ने ससुरालीजनों से बात कर मामले को निपटाने का प्रयास किया।
ससुरालीजनों ने जुलाई में पूनम को मारपीट कर घर से निकाल दिया। चार अगस्त को ससुरालीजन मायके आए और मांग न पूरी होने पर पूनम को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने पूनम की तहरीर पर पति संदीप, ससुर लल्लन शुक्ला, सास किरन, ननद बबली, काजल, देवर उदित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।