{"_id":"5e9c77078ebc3e6fd22b3cff","slug":"demand-for-evaluation-of-up-board-answer-sheets-from-home-farrukhabad-news-knp556025371","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की घर से मूल्यांकन कराने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की घर से मूल्यांकन कराने की उठाई मांग
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं का स्थगित मूल्यांकन कार्य को दोबारा से शुरू कराने की प्रदेश सरकार तैयारी कर रही है। अफसरों ने केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर दो शिफ्ट में मूल्यांकन शुरू कराने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना संक्रमण से बचाव को केंद्र की बजाए शिक्षकों को घर से मूल्यांकन किए जाने को उत्तर पुस्तिकाएं दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में जीआईसी फतेहगढ़ और केआर रस्तोगी इंटर कालेज फर्रुखाबाद को केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिकाएं भी आ गई थी। कोरोना को लेकर लॉकडाउन से मूल्यांकन स्थगित कर दिया गया था। अब शासन मूल्यांकन कार्य दोबारा से शुरू कराने की तैयारी में है। शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने मूल्यांकन केंद्र प्रभारियों को सुबह आठ से दो बजे और दो बजे से शाम छह बजे तक मूल्यांकन कराने की तैयारी को पत्र लिखा है।
माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, महामंत्री नरेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा को पत्र लिखा है। इसमें मांग की कि केंद्र के बजाय उत्तर पुस्तिकाएं शिक्षकों को घर पर जांचने के लिए दी जाएं। वर्ष 1975 तक घर पर ही उत्तर पुस्तिकाएं जांचने की व्यवस्था थी।
शिक्षक नेता संतोष दुबे, सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इससे कोरोना वायरस जैसी महामारी से शिक्षकों का बचाव भी होगा और मूल्यांकन कार्य भी पूरा हो जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सोमवार को प्रमुख सचिव से वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी। तभी मूल्यांकन कराने संबंधी स्पष्ट जानकारी व आदेश मिलेंगे। घर से मूल्यांकन कराना संभव नहीं है।