{"_id":"60ca1e178ebc3e0f0122871f","slug":"demand-for-disclosure-of-scuffle-from-saraf-farrukhabad-news-knp634550518","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से टप्पेबाजी के खुलासे को कोतवाल से मिले व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ से टप्पेबाजी के खुलासे को कोतवाल से मिले व्यापारी
विज्ञापन
सराफ से टप्पेबाजी के खुलासे की मांग
फर्रुखाबाद। पांच दिन पूर्व लाल सराय पर सराफ की दुकान से डेढ़ लाख रुपये के जेवरों की टप्पेबाजी के मामले में व्यापारी नेता कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल से शीघ्र खुलासे की मांग की। हालांकि अभी भी पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है।
पानी की टंकी के नीचे बनी दुकानों में लाल सराय निवासी नन्हें वर्मा की सराफा की दुकान है। शनिवार दोपहर काली बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने तीन सोने की चेनें देखीं। इसके बाद एक हार बेचने के लिए दिया। कहा कि चेन खरीदेंगे। जो पैसे होंगे, उनका भुगतान कर देंगे। हार चेक कर लेने के लिए कहा।
जैसे ही सराफ नन्हें अंदर की ओर गए, वैसे ही एक उचक्के ने बाइक स्टार्ट की और दूसरा तीनों चेनें उठाकर उस पर बैठ गया। फिर दोनों फरार हो गए। नन्हें वर्मा ने शोर मचाया मगर शनिवार को कर्फ्यू होने से दुकानें बंद थीं। तो कोई मदद के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे तत्कालीन चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रसाद तिवारी ने सीसीटीवी कैमरे देखे तो घुमना तक उनकी बाइक दिखी। सराफ ने तहरीर नहीं दी। उन्हें लगा कि पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है, तो बुधवार दोपहर व्यापारी नेता मनोज मिश्रा, रिंकू, मंसूर, सुभाष पांडेय और भाजपा नेता सोनू वर्मा के साथ कोतवाली पहुंचे।
उन्होंने कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय से मुलाकात कर घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। पीड़ित ने बताया कि तीन चेनें 25 ग्राम सोने की थीं। कोतवाल ने शीघ्र ही खुलासे का आश्वासन दिया है। इसलिए फिलहाल तहरीर नहीं दी है। खुलासा नहीं होता, तो वह मुकदमा दर्ज करवाएंगे। घुमना चौकी प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना उनकी तैनाती से पहले की है। वह शीघ्र ही खुलासे की कोशिश कर रहे हैं।
कन्नौज के सौरिख की घटना से खाता है मेल
पुलिस का कहना है कि जिस तरह से काली बाइक का प्रयोग कर यहां घटना की गई इसी तरह की बाइक और इन्हीं कपड़ों में कन्नौज के सौरिख में भी चेनें लेकर उचक्के भागे हैं। दोनों ही स्थानों पर वारदात करने वाले एक ही हैं।