फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Demand for adequate force for accurate measurement

Farrukhabad News: पक्की पैमाइश के लिए पर्याप्त फोर्स की मांग

Sun, 10 Mar 2024 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 10 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Demand for adequate force for accurate measurement
कायमगंज। थाना समाधान दिवस में गांव जिजपुरा निवासी सौरभ कुमार ने एसडीएम कोर्ट से पक्की पैमाइश का आदेश होने के बाद पर्याप्त फोर्स की मांग की है। सीओ सतेंद्र सिंह ने फोर्स के साथ पैमाइश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को सीओ सतेंद्र सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस हुआ। गांव नरैनामऊ निवासी बृजपाल सिंह ने कहा कि गांव के कुछ लोगों के खिलाफ पूर्व कोतवाली व संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दी थी। उस पर कोई कार्रवाई तो हुई नहीं, उल्टा उन्हें आरोपी लोग हर रोज गालियां देते हुए धमकी दे रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन

गांव अमलैया मुकेरी निवासी इंद्रपाल सिंह ने कहा कि अपने खेत में जानवरों से फसल बचाने के लिए लोहे के एंगिल पर तार लगा दिए थे। उनके पड़ोसी खेत मालिक ने तार व एंगल गायब कर दिए। जब उनसे पूछा गया तो वे झगड़ा करने पर उतारू हो गए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रामअवतार, इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed