फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Demand for action on BEO of Bidhuna from Chief Minister

मुख्यमंत्री से बिधूना के बीईओ पर कार्रवाई की मांग

Mon, 11 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand for action on BEO of Bidhuna from Chief Minister
विधायक को ज्ञापन देते यूनाईटेड टीचर्स संगठन के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अमृतपुर विधायक को सौंपा। आरोप है कि आधार कार्ड बनवाने में हो रही अवैध वसूली की शिकायत करने पर बीईओ बिधूना ने शिक्षकों से अभद्रता की। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष पियूष कटियार की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल विधायक सुशील शाक्य से मिला। बताया कि औरैया जिले के बिधूना के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के संरक्षण में बीआरसी कार्यालय पर आधार बनवाने में छात्रों और अभिभावकों से अवैध वसूली की जा रही है। एसोसिएशन के पदाधिकारी शिकायत करने पहुंचे तो बीईओ ने रिश्तेदारों की मदद से शिक्षकों से मारपीट का फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन

बिना जांच मुकदमा दर्ज करने से शिक्षक आहत हैं। मांग की गई कि अवैध वसूली व मारपीट कराने वाले बीईओ के खिलाफ कार्रवाई की जाए और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में सोमेश कुमार, विनोद कुमार, जूही कटियार, स्वदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed