फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Delivery on the floor at CHC Rajepur, newborn dies.

Farrukhabad News: सीएचसी राजेपुर में फर्श पर प्रसव, नवजात की मौत

Wed, 17 Dec 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Delivery on the floor at CHC Rajepur, newborn dies.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजेपुर। सीएचसी में प्रसूता का वार्ड से बाहर निकलते ही फर्श पर ही प्रसव हो गया। कुछ ही देर में नवजात की मौत हो गई। प्रसूता को जांच के लिए स्टाफ नर्स ने अकेले भेज दिया था। जांच के दौरान जाते समय प्रसूता के साथ कोई भी स्वास्थ्य कर्मी नहीं था। जिससे पीड़ा होने पर वह फर्श पर बैठ गई थी।
क्षेत्र के गांव पिथनापुर निवासी भूरे वर्मा की पत्नी सुमन को बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स रुचि ने सुमन काे कुछ जांच कराने के लिए जाने के लिए कहा। सुमन अकेले ही अस्पताल में जांच कराने जा रही थी। प्रसव कक्ष से बाहर निकलते ही प्रसव पीड़ा बढ़ने पर सुमन बैठ गई।
विज्ञापन

उसने फर्श पर ही पुत्री को जन्म दिया। यह जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन प्रसूता को बेड पर लिटाया गया। कुछ ही देर में नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने नवजात बच्ची को ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि प्रसूता भर्ती है। सीएचसी के डॉ. अमित वर्मा ने बताया मैंने सुमन को देखा था। बच्चे की धड़कन नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पुरानी थी इसलिए सुमन को लोहिया अस्पताल में दिखाने की सलाह दी थी। कक्ष से बाहर निकलते ही सुमन का प्रसव हो गया। स्टाफ नर्स की लापरवाही सामने आई है। प्रसूता को जांच के लिए अकेले नहीं भेजना चाहिए था। लापरवाही के मामले में वह स्टाफ नर्स के खिलाफ सीएमओ को रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed