फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Delivery facility in the rural area collapsed

देहात में प्रसव सुविधा ध्वस्त

Wed, 01 Apr 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 01 Apr 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Delivery facility in the rural area collapsed
देहात इलाके में प्रसव की सुविधा मुहैया कराने के लिए एएनएम सेंटर यानी
विज्ञापन
उपकेंद्र खोले गए हैं। 93 उपकेंद्रों पर प्रसव की सुविधा ही नहीं है। इससे उपकेंद्र इलाके में आने वाली प्रसूताओं को शहर तक दौड़ लगानी पड़ती है। सीएमओ की मानें तो कहीं भी दिक्कत नहीं है। सभी केंद्र चल रहे हैं।

जिले की 87 न्याय पंचायतों में 185 एएनएम सेंटर हैं। इन सेंटरों को देहात इलाके में ही सामान्य प्रसव की सुविधा मुहैया कराने के मकसद से खोला गया था। इनकी जिम्मेदारी एएनएम को दी गई थी। स्वास्थ्य महकमे के रिकार्ड के मुताबिक 92 केंद्रों पर ही प्रसव हो रहे हैं। बाकी केंद्र देखने भर को हैं। यह कें द्र नियमित खुलते भी नहीं हैं। इससे गांव के लोगों को प्रसव के

लिए शहर या कस्बाई इलाके के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की दौड़ लगानी पड़ती है। एक माह में कम से कम तीन प्रसव होने पर ही केंद्र को संचालित माना जाता है। उपकेंद्रों पर प्रसव न होने से प्रसूताओं की जान को भी जोखिम रहता है।
उपकेंद्रों पर प्रसव न होने के पीछे एएनएम की लापरवाही बताई जाती  है। यह गांव में नहीं रुकतीं। क ई केंद्रों पर बिजली,

पानी, शौचालय  की दिक्कत है। यहां प्रसव की सुविधाएं ही मुहैया नहीं हैं। 23 केंद्र किराए के मकान में चल रहे हैं। इनके भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। सीएमओ डा. राकेश कुमार का कहना है कि सभी केंद्र चल रहे हैं। जहां एएनएम नहीं हैं, वहां इसकी जिम्मेदारी दूसरी एएनएम को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed