फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Delhi's DI inspected the blood bank

Farrukhabad News: दिल्ली के डीआई ने ब्लड बैंक का किया निरीक्षण

Sat, 13 May 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 13 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Delhi's DI inspected the blood bank
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ब्लड बैंक में सेपरेटर यूनिट शुरू करने के लिए लाइसेंस देने से पहले जांच करने दिल्ली ड्रग इंस्पेक्टर (डीआई) टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने ब्लड बैंक के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल की ब्लड बैंक में सेपरेटर यूनिट की शुरुआत होनी है। इसके लिए अधिकांश मशीनें आने के बाद इंस्टाल की जा चुकी हैं। अस्पताल प्रशासन ने सेपरेटर यूनिट शुरू करने के लिए दिल्ली स्थित विभाग से नया लाइसेंस और ब्लड बैंक के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। दिल्ली से डीआई प्रमोद कुमार टीम के साथ दोपहर में पहुंचे। उनके साथ स्थानीय डीआई एके चौधरी भी मौजूद रहे। दिल्ली के अफसरों ने ब्लड बैंक की सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।
विज्ञापन

टीम के आने से पहले ही सुबह से ब्लड बैंक के कर्मचारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगे रहे। अस्पताल के क्वालिटी मैनैजर डॉ. रजा भी अपनी देखरेख में काम करवा रहे थे। देर शाम तक टीम ने ब्लड बैंक की व्यवस्थाएं देखीं। अब अधिकारी अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगे। सब कुछ सही मिलने पर सेपरेटर यूनिट का नया लाइसेंस और ब्लड बैंक के लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed