फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Delay in construction of trauma center, patients will have to wait

Farrukhabad News: ट्रॉमा सेंटर के निर्माण में ढिलाई, मरीजों को करना होगा इंतजार

Sun, 21 Sep 2025 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 21 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Delay in construction of trauma center, patients will have to wait
फोटो -16, लोहिया अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर। संवाद
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल परिसर में 18.94 करोड़ रुपये की लागत से बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट (ट्रॉमा सेंटर) के निर्माण में ढिलाई बरती जा रही है।
विज्ञापन

काम की धीमी रफ्तार के चलते इस माह निर्माण पूरा होने की उम्मीद नहीं है। इससे मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

निर्माण की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को दी गई। सेंटर में डायलिसिस, आईसीयू व अल्ट्रासाउंड की सुविधा के साथ ही कई प्रकार की अत्याधुनिक जांच मशीनें लगेंगी। 50 बेड के ट्रामा सेंटर में 20 वार्ड होंगे। अप्रैल 2024 से शुरू हुआ निर्माण सितंबर में पूरा होना था।

10 दिन शेष रह जाने के बावजूद ऊपरी मंजिल छत का लेंटर भी नहीं डाला गया। फिलहाल लोहिया अस्पताल से करीब 300 गंभीर मरीज प्रतिमाह रेफर किए जा रहे हैं।

कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अवर अभियंता प्रियेश कुमार ने बताया कि निर्माण पूरा होने में करीब दो माह का समय और लगेगा। भवन हस्तांतरण के बाद संचालन की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed